एक्सप्लोरर

मोबाइल देख-देखकर बदल रहा है बच्चे का बिहेवियर? ये 5 हरकतें देखकर हो जाएं अलर्ट

आजकल फोन की लत ज्यादातर बच्चों में देखने को मिल रही है. पैरेंट्स उन्हें फुसलाने के लिए कुछ समय के लिए मोबाइल देते हैं लेकिन यह उनकी आदत का हिस्सा बन जाता है. इससे बच्चों में कई बदलाव आने लगते हैं.

Mobile Impact on Kids: आजकल छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में भी मोबाइल फोन आम बात हो गई है. पैरेंट्स अक्सर सोचते हैं कि 'थोड़ी देर वीडियो देखने दो, चुप तो रहेगा.' लेकिन धीरे-धीरे ये बच्चों की लत बन जाती है और उस पर अपना असर छोड़ने लगती है. क्या आपने कभी गौर किया है कि लगातार फोन चलाने की वजह से आपके बच्चे का व्यवहार कुछ बदला है. अगर आपका बच्चा दिनभर फोन में घुसा रहता है और आपको भी लगता है कि वो पहले जैसा नहीं रहा. अगर हां तो यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे बदलाव जो ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से बच्चों में देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

1. चिड़चिड़ापन और गुस्सा जल्दी आना

मोबाइल से बच्चे को तुरंत रिवॉर्ड और एंटरटेनमेंट मिल जाता है, लेकिन जब उससे फोन लिया जाता है तो वो गुस्से से भर जाता है. छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाना या नाराज हो जाना एक आम संकेत है.

2. सोशल स्किल्स में गिरावट

फोन की दुनिया में खोए बच्चे धीरे-धीरे लोगों से बातचीत करना कम (Screen Time Effects on Children) कर देते हैं. रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने पर भी वो असहज या चुपचाप रहते हैं. यह उसे एक जगह ही बांधकर रख देता है, जिससे उसकी ग्रोथ भी रूक सकती है.  

3. ध्यान देने की क्षमता कम होना

लगातार स्क्रीन देखने से बच्चों का ध्यान कुछ मिनटों में ही भटकने लगता है. स्कूल या पढ़ाई के समय उनका फोकस कम होता चला जाता है. उसे कोई चीज याद नहीं रह जाती है. छोटी-छोटी बातें भी भूलने लगता है. इस तरह के बिहैवियर को इग्नोर नहीं करना चाहता है.

4. नींद की गड़बड़ी

फोन की ब्लू लाइट नींद की क्वालिटी को बिगाड़ती है. ऐसे बच्चे रात को देर तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन उनके स्वभाव का हिस्सा बनता जाता है. बात-बात पर चिड़चिड़े हो जाते हैं. इससे बच्चे कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं.

5. जिद्दी और असहयोगी रवैया

मोबाइल की आदत के कारण बच्चे कई बार हर बात पर 'ना' कहने लगते हैं. वो अपनी मनमानी करना चाहते हैं और पैरेंट्स की बात नहीं सुनते हैं. हर चीज को लेकर जिद्दी हो जाते हैं. ऐसे में जरूरत उनकी स्क्रीन टाइम को कम करने और फोन के नुकसान बताने की है.

पैरेंट्स क्या करें

बच्चों को टाइम-टेबल के साथ सीमित समय के लिए ही स्क्रीन दें.

खुद भी फोन का यूज़ कम करके एक अच्छा उदाहरण बनें.

उनके साथ बाहर खेलें, कहानियां सुनाएं या क्रिएटिव एक्टिविटीज कराएं.

सोने से कम से कम 1 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
Hair Extensions Side Effects: क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?
क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget