एक्सप्लोरर

New Year Resolution: हार्ट की बीमारियों से रहना है टेंशन फ्री तो 2024 में फॉलो करें ये खास TIPS

Heart Health: आजकल हार्ट डिजीज तेजी से बढ़ रहे हैं. हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में अगर समय रहते दिल की सेहत का सही तरह ख्याल न रखा जाए तो ये जानलेवा या गंभीर हो सकता है.

Heart Health in 2024 : नया साल आने में बस कुछ दिन का वक्त बचा है. 2024 के स्वागत को लेकर हर कोई एक्साइटिड है. हर कोई नए साल से खुद को बदलने का टारगेट बनाता है. बहुत से लोग अपनी लाइफस्टाइल बदलने की सोचते हैं. इन सब के बीच हार्ट हेल्थ को भी प्रॉयरिटी पर रखना आवश्यक हो जाता है. दरअसल, आजकल हार्ट डिजीज तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर इसकी सही से देखभाल न की जाए तो जानलेवा भी बन सकती हैं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स नए साल में हार्ट को हेल्दी रखने के 8 टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं...
 
1. एक्सरसाइज जरूर करें
हेल्दी हार्ट के लिए फिजिकली फिट रहना काफी जरूरी होता है. इसलिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना चाहिए. आप चाहें तो साइकिलिंग, स्विमिंग, योगा जैसे फिटनेस विकल्प आजमा सकते हैं. हार्ट हेल्थ के लिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मीडियम इंटेन्सिटी एक्सरसाइज जरूर करें.
 
2. धूम्रपान को कहें बाय-बाय
आने वाले नए साल में अपने दिल की सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो अभी से धूम्रपान को बाय-बाय कह दें. धूम्रपान हार्ट की बीमारियों का प्रमुख कारण है. इसे छोड़कर अपने हार्ट को हेल्दी बना सकते हैं.
 
3. शराब से दूरी बनाएं
ज्यादा शराब पीना भी हार्ट पर बुरा असर डाल सकता है. अगर शराब पीते हैं तो इससे दूरी बनाएं. इस संकल्प के साथ आप नए साल में अपने हार्ट को हेल्दी बना सकते हैं. एक संतुलित जीवनशैली भी हार्ट के लिए अच्छी मानी जाती है.
 
4. हार्ट के हिसाब से खाना खाएं
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल-सब्जियां खाएं. खाने में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जरूर शामिल करें. इसके अलावा सोडियम, सेचुरेटिड और ट्रांस फैट का सेवन जितना हो सके कम करें.
 
5. रेगुलर चेक करवाएं हार्ट
ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल समेत पूरे हार्ट हेल्थ का नियमित तौर पर चेकअप करवाते रहें. इससे अगर कोई बीमारी है तो उसका पता शुरुआत में ही चल जाएगा और आप लंबे खतरे से बच सकते हैं.
 
6. टेंशन फ्री रहने की कोशिश करें
आज काम का प्रेशर और कई तरह की टेंशन से हर उम्र में लोग तनाव की जिंदगी जी रहे हैं, जो हार्ट की सेहत के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में तनाव से दूरी बहुत जरूरी है. आप नियमित तौर पर मेडिटेशन, योग और माइंडफुलनेस जैसी चीजों की मदद ले सकते हैं.
 
7. नींद भी भरपूर लें
दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए क्वालिटी नींद लेना आवश्यक होता है. हर रात 7-9 घंटे की नींद जरूरी लें. कार्डियोवास्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बेड टाइम रुटीन को गंभीरता से फॉलो करें.
 
8. पानी पीने में कोताही न बरतें
पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जो बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी होता है. हर दिन कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीने की कोशिश करें. मीठे पेय पदार्थों और ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget