एक्सप्लोरर

कैंसर की बीमारी का कारण बन सकता है मोटापा! जानें दोनों के बीच क्या कनेक्शन?

वजन बढ़ने और मोटापे के कई कारण होते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल और खान-पान. बाहर की ऑयली चीज़ों का ज्यादा सेवन भी मोटापे की समस्या पैदा कर सकता है.

Obesity Causes Cancer: मोटापा अपने आप एक बड़ी और खतरनाक बीमारी है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मोटापा अकेले ही कई बीमारियों का जन्मदाता होता है. कई लोग मोटापे से सिर्फ इसलिए परेशान रहते हैं, क्योंकि वे इसकी वजह से अच्छे नहीं दिख रहे होते. जबकि आपको चिंता इस बात की करनी चाहिए कि ये अकेले ही शरीर में कई बीमारियों को पैदा कर सकता है. मोटापे की वजह से न सिर्फ दिल से जुड़ी समस्याओं में इजाफा होता है, बल्कि स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कतें भी बड़ी परेशानी का सबब बनती हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी इन बीमारियों के अलावा, मोटापा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के पैदा होने का भी कारण बन सकता है.    

वजन बढ़ने और मोटापे के कई कारण होते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल और खान-पान. बाहर की ऑयली चीज़ों का ज्यादा सेवन भी मोटापे की समस्या पैदा कर सकता है. जरूरत से ज्यादा वजन के कारण आपकी हड्डियों की मजबूती प्रभावित हो सकती है और जोड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि मोटापा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है.

कैसे कैंसर बनाता है मोटापा? 

वह बताती हैं कि फैट की एक्सट्रा लेयर के कारण आपकी बॉडी इंसुलिन के प्रति ज्यादा रेजिस्टेंट बन सकती है. इसकी वजह से सेल्स शरीर में ग्लूकोज को प्रभावी ढंग से ले जाने में विफल हो जाती हैं, जिससे वे तेजी से डिवाइड होने लगती हैं. यही वो वजह है, जो कैंसर के पैदा होने का कारण बनती है. जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं, उनके ब्लड में हाई लेवल इन्फ्लेमेटरी साइटोकिन्स होता है, जो पुरानी सूजन और सेल्स के तेजी से विभाजन की वजह बन सकता है. पोस्टमेनोपॉजल महिलाओं में मोटापा ओवेरियन और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है.

इससे पहले, लवनीत ने मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुछ जरूरी टिप्स शेयर किए थे. उन्होंने बताया था कि वाटर थैरेपी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का सबसे अच्छा और कारगर तरीका है. एक रिसर्च का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि ठंडा पानी पीने से 1 घंटे तक मेटाबॉलिज्म 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. क्योंकि पानी बॉडी में थर्मोजेनेसिस या हीट प्रॉडक्शन को स्टिमुलेट करता है, जिसका मतलब है कि ज्यादा एनर्जी खर्च की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rusting: स्टील के बर्तन पर लग गया जंग? तो इसे फेंके नहीं, इन 3 तरीकों से चुटक‍ियों में हटाएं जंग

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Low Haemoglobin Symptoms: शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें? डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स'
शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें? डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स'
REM Sleep Behaviour Disorder: क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे 'नॉर्मल' समझकर न करें नजरअंदाज!
क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे 'नॉर्मल' समझकर न करें नजरअंदाज!
Heat Exposure During Pregnancy: क्या बढ़ती गर्मी कम कर रही है लड़कों का जन्म? जानें नई स्टडी में हुआ बड़ा दावा
क्या बढ़ती गर्मी कम कर रही है लड़कों का जन्म? जानें नई स्टडी में हुआ बड़ा दावा
Kidney Health: किडनी को रखना है हेल्दी तो आज ही अपना लें ये 8 गोल्डन रूल्स, डॉक्टर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
किडनी को रखना है हेल्दी तो आज ही अपना लें ये 8 गोल्डन रूल्स, डॉक्टर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget