एक्सप्लोरर

Omicron Variant: 2 साल से कम के बच्चों में बढ़ता है ओमिक्रोन का खतरा, इस तरह रखें अपने बच्चों की सेहत का ख्याल

Omicron Variant in Babies: परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक बच्चों में पूरी कोरोना महामारी के दौरान हल्के लक्षण देखे गए हैं. ज्यादातर बच्चे घर पर ही रहकर ठीक हो जा रहे हैं.

Omicron Variant in Children: पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना की रफ्तार (Coronavirus in India) में काफी तेजी देखने को मिली है. कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के कारण देश भर में संक्रमण के दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कोरोना की इस नई लहर में देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में बच्चे भी कोरोना संक्रमित हुए है. इसमें बड़ी संख्या में कई बच्चों की उम्र 2 साल से कम है.

पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए यह बताया है कि उनके दो साल से कम उम्र के बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और एक्टर सुयश राय (Suyyash Rai) के 4 महीने के बेटे निर्वैर, टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) के बेटे सूफी, टीवी एक्टर मोहित मलिक (Mohit Malik) के बेटे इकबीर आदि की स्टार किड्स कोरोना की चपेट में आए हैं. इस सभी मामलों में एक खास बात ये है कि सभी एक्टर्स के बच्चों की उम्र 2 साल से कम है.  American Academy of Pediatrics (AAP) के द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक अमेरिका में 100 में 17 मामले बच्चों के कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं. इसमें बड़ी संख्या में बच्चों की उम्र 2 साल से कम हैं.

बच्चों में देखे गए है हल्के लक्षण
परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक बच्चों में पूरी कोरोना महामारी के दौरान हल्के लक्षण देखे गए हैं. ज्यादातर बच्चे घर पर ही रहकर ठीक हो जा रहे हैं. वहीं डेटा के द्वारा ये भी बताया गया है कि केवल 5 प्रतिशत बच्चों को अस्पताल (Hospitalization in Children) में भर्ती होने की जरूरत पड़ी है. इनमें उन बच्चों की संख्या ज्यादा है जो पहले से कोई ना कोई बीमारी से जूझ रहे थे. 

ये भी पढ़ें: Omicron: मुश्किल नहीं है ओमिक्रोन से बचना, ऐसे रखें मास्क से जुड़ी बातों का ध्यान

बच्चों के इलाज के लिए UNICEF ने सुझाए ये टिप्स
अगर आपके घर में कोई 2 साल से कम उम्र का बच्चा है तो उसकी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. अगर उसे दो से तीन दिनों से बुखार है और उसका ओरल टेक (Oral Take of Child) कम हो गया है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है. घर पर अगर ऑक्सीमीटर (Oximeter) है तो बच्चे के ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) को चेक करें. 95 से नीचे ऑक्सीजन लेवल आने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

बच्चों के लिए कितना खतरनाक है कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट
ओमिक्रोन को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई नजर आई है. कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) का यह मानना है कि बच्चों में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) का संक्रमण काफी बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है. वहीं कुछ एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity of Children) वायरस के खिलाफ बड़ों की तुलना में बेहतर काम करती है. बच्चों को कोरोना के हल्के लक्षण तो आ सकते हैं लेकिन, यह उनके लिए जानलेवा नहीं साबित होगा.

इस तरह बच्चों को रखें सुरक्षित
कोरोना महामारी के इस दौर में माता-पिता को बच्चों की विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. बच्चे और खुद की साफ सफाई (Hygiene of Children) का ख्याल रखें. इसके साथ ही मास्क पहनें और बच्चों को भी इसकी जरूरत समझाएं. इसके साथ ही अगर आपका बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया है तो उसके डॉक्टर की सलाह (Doctor Consultation) के अनुसार दवा और डाइट लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug Shortage: कैंसर मरीजों के लिए बढ़ी चिंता, जरूरी कीमो दवाओं की कमी से इलाज पर मंडराया संकट
कैंसर मरीजों के लिए बढ़ी चिंता, जरूरी कीमो दवाओं की कमी से इलाज पर मंडराया संकट
Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget