एक्सप्लोरर

क्या चेहरे के लिए भी होता है कोई योग? आज यहां जानिए ये खास बात, फिर क्रीम-पाउडर का खर्चा कम हो जाएगा

हमारे फेस में 52 छोटे-छोटे मसल्स होते हैं और उन्हें टोन करने के लिए और उन में खून का प्रवाह जारी रखने के लिए फेशियल योगा बहुत जरूरी है.योगा के जरिए चेहरे को जवान बनाए रख सकते हैं.

Facial Yoga: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे इसका असर चेहरे पर भी दिखाई देने लगता है. हालांकि कुछ लोग इसे कम करने के लिए मेकअप, क्रीम या ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह से शरीर को फिट रखने के लिए योग की जरूरत होती है वैसे ही त्वचा को भी सुंदर बनाए रखने के लिए योग करना जरूरी होता है. हमारे फेस में 52 छोटे-छोटे मसल्स होते हैं और उन्हें टोन करने के साथ-साथ मसल को उत्तेजित रखने और उन में खून का प्रवाह जारी रखने के लिए फेशियल योगा बहुत जरूरी है. इसे करने से आप किसी भी ट्रीटमेंट के बिना ही चेहरे को जवान और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं. बढ़ती उम्र में खूबसूरत दिखने के लिए फेशियल योगा एक आसान विकल्प साबित हो सकता है..आइए जानते हैं इस बारे में 

जीभ बाधा योग

ये फेस योग करने से आपके जबड़े को आकार मिलेगा.आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलेगी और आपका चेहरा आकर्षक और जवां दिखेगा 

कैसे करें

  • सबसे पहले जमीन पर एक मैट बिछाकर सुखासन में बैठ जाएं
  • अपने दोनों हाथों को अपने घुटने पर रखें.
  • अब अपने आंखों को बंद करके अपने मुंह को खोलें और अपने जीभ को तालू पर सटाएं
  • अपनी जीभ को आप जितना खिंचाव के साथ तालू के ऊपर चिपकाएंगे आपके चेहरे की मांसपेशियों पर उतना ज्यादा असर पड़ेगा.
  • जीभ को तालू पर थोड़ी देर चिपका कर रखें और फिर दोबारा से मूल अवस्था में आ जाएं
  • अब कुछ सेकंड अपने मुंह को आराम दें और फिर इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं.
  • इस योग को करते वक्त सामान्य तरीके से सांस लेते रहे.

लुक अप योगा

इस एक्सरसाइज को करने से चेहरे की सभी मांसपेशियों में कसावट आता है औऱ चेहरा टोन होता है.डबल चिन की समस्या से छुटकारा मिलता है और आपकी जॉलाइन भी बेहतर बनने लगती है

कैसे करें

  • अपने घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को अपने जांघ पर रख ले
  • कंधों को रिलैक्स रखें और जबड़े को फैलाएं.
  • अब ऊपर देखें और इस आसन को करीब 10 सेकेंड तक होल्ड करके रखें.
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 से 10 बार दोहराएं.
  • आप इस एक्सरसाइज को दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं

किस मी पोज

ये एक्सरसाइज भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है. ये चेहरे पर और होंठ के आसपास मौजूद फाइन लाइंस को कम करता है. इसे करने के लिए चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल लाएं और उसे चेहरे पर जितना फैला सकते हैं फैलाएं. अब दोनों होंठ को टाइट से आपस में जोड़े और किसिंग पॉज बनाएं. इस एक्सरसाइज को 20 से 25 बार दोहराएं.

कैमल पोज

कैमल पोज भी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इस आसन को करने के लिए आपको अपने आप को पूरी तरह से पीछे की ओर झुकाना है. यह रिब केज को खोलता है. इससे आपकी लंग कैपेसिटी बढ़ती है. सांस लेने में मदद मिलती है. ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है. इस योग आसन के अभ्यास से बाल झड़ने की समस्या भी राहत मिलती है. हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है और इससे शरीर में स्ट्रेस कम होती है. त्वचा में चमक आती है और त्वचा ग्लोइंग बनती है

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Earthen Pots: मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने के हैं कई फायदे, मगर इन 4 बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Egg Freezing: कितने साल के लिए एग्स फ्रीज करवा सकती हैं महिलाएं, इसमें कितना खर्चा आता है?
कितने साल के लिए एग्स फ्रीज करवा सकती हैं महिलाएं, इसमें कितना खर्चा आता है?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget