एक्सप्लोरर

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें प्राणायाम, एक नहीं इसके हैं अनेक फायदे

प्राणायाम एक इतना पावरफुल उपाय है, जो न सिर्फ हमारे शरीर को कूल रखता है, बल्कि मानसिक सुकून भी बनाने में मदद करता है. गर्मी में यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Summer Pranayama : गर्मी के मौसम में हर किसी की मुसीबतें बढ़ गई हैं. सूरज की तपिश बढ़ने से शरीर पर इसका सीधा असर पड़ता है. तापमान बढ़ने पर थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, जो दिनचर्या और मूड को प्रभावित कर सकती हैं. इस मौसम में शरीर को ठंडा रखना और मानसिक शांति बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है.

इसमें योग और प्राणायाम आपकी मदद कर सकते हैं. प्राणायाम एक इतना पावरफुल उपाय है, जो न सिर्फ हमारे शरीर को कूल रखता है, बल्कि मानसिक सुकून भी बनाने में मदद करता है. आइए  जानते हैं गर्मियों में प्राणायाम से शरीर को शांत रखने के बेहतरीन उपाय...


गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें प्राणायाम, एक नहीं इसके हैं अनेक फायदे

1. शरीर का तापमान कंट्रोल होता है

योगा एजुकेटर रजनी सिंह ने बताया कि गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे हमें बहुत जल्दी थकान और बेचैनी महसूस होने लगती है. इससे बचने के लिए प्राणायाम के कुछ खास प्रकार जैसे शीतली (Cooling Breath) और शीतकारी (Cooling Breath with Tongue) बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन दोनों प्राणायामों को करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सकता है. ये प्राणायाम शरीर में शांति और ठंडक पहुंचाते हैं, जिससे आप खुद को ताजगी महसूस करते हैं.

2. मानसिक शांति मिलती है

गर्मी के मौसम में अक्सर हम चिड़चिड़े हो जाते हैं या तनाव महसूस करते हैं. ऐसे में प्राणायाम की मदद से मानसिक शांति पाई जा सकती है. खासतौर से अनुलोम-विलोम और चंद्र भेदी प्राणायाम मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार होते हैं. इन प्राणायामों से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि गर्मी के मौसम के तनाव और चिड़चिड़ेपन से भी राहत मिलती है.

3. एनर्जी का लेवल बनाए रखें

गर्मी के मौसम में सुस्ती और थकान महसूस होना आम बात है, लेकिन प्राणायाम के जरिए आप अपनी ऊर्जा को फिर से रिचार्ज कर सकते हैं. प्राणायाम शरीर के अंदर की एनर्जी को सही तरह पहुंचाता है, जिससे दिनभर आप एक्टिव बने रहते हैं और ताजगी मिलती रहती है. खासकर सुबह-सुबह या ठंडी जगह पर प्राणायाम करने से दिनभर की एनर्जी मिलती है.

4. रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूती

रजनी के मुताबिक, गर्मी के मौसम में पसीने और डिहाइड्रेशन के कारण सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. प्राणायाम का अभ्यास आपके श्वसन तंत्र (Respiratory System) को मजबूत बनाता है और शरीर की ऑक्सीजन की खपत को बढ़ाता है. इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस लेने में आसानी होती है.

5. तनाव और गुस्सा कंट्रोल करना

गर्मी में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ जाता है, जो कई बार हमारे बिहैवियर पर भी असर डालता है. शांत और नियंत्रित श्वास अभ्यास से दिमाग शांत होता है और गुस्सा कंट्रोल हो सकता है. प्राणायाम के नियमित अभ्यास से आप तनाव कम और मूड बेहतर बना सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget