एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी में सोते वक्त कम कर देनी चाहिए कमरे की लाइट, मोबाइल-लैपटॉप से बना लेनी चाहिए दूरी! जानिए एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

जो प्रेग्नेंट महिलाएं सोने से तीन घंटे पहले तक कई सारी आर्टिफिशियल लाइट्स के कॉन्टैक्ट में आती हैं, उनमें गर्भकालीन मधुमेह यानी जेस्‍टेशनल डायबिटीज के पैदा होने का खतरा ज्यादा रहता है.

कुछ लोग लाइट जलाकर सोना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को अंधेरे में सोना रास आता है. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि एक प्रेग्नेंट महिला को सोने से पहले लाइट्स डिम कर देनी चाहिए यानी कमरे की रोशनी को कम कर देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे जेस्‍टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes) का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. जेस्‍टेशनल डायबिटीज प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रभावित करती है. गर्भवती महिलाओं में ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा होने की वजह से जेस्‍टेशनल डायबिटीज हो जाती है. 

अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो प्रेग्नेंट महिलाएं सोने से तीन घंटे पहले तक कई सारी आर्टिफिशियल लाइट्स के कॉन्टैक्ट में आती हैं, उनमें गर्भकालीन मधुमेह यानी जेस्‍टेशनल डायबिटीज के पैदा होने का खतरा ज्यादा रहता है. इस स्टडी के प्रमुख लेखक और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मिनजी किम ने कहा कि लाइट एक्सपोजर प्रेग्नेंट महिलाओं में होने वाली जेस्‍टेशनल डायबिटीज का एक जोखिम कारक साबित हो सकता है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात में आर्टिफिशियल लाइट्स के कॉन्टैक्ट में आने से ऐसी महिलाओं में मेलाटोनिन नाम के हार्मोन का लेवल कम हो जाता है. यही नहीं, शरीर की आंतरिक घड़ी भी बाधित होती है. इसी का प्रभाव ब्लड शुगर के लेवल पर पड़ता है. जेस्‍टेशनल डायबिटीज हाई ब्लड शुगर है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में पैदा होता है और आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद यह गायब भी हो जाता है.

बच्चे की हो सकती है मृत्यु!

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान 100 महिलाओं में से कम से कम 4 से 5 महिलाओं को यह स्थिति प्रभावित करती है. अगर इस स्थिति को अच्छी तरह से कंट्रोल नहीं किया गया तो यह शिशु के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है, जिसमें उसकी मृत्यु होना भी शामिल है. 

शोधकर्ताओं ने 700 से ज्यादा महिलाओं के डेटा को ट्रैक किया कि सोने से पहले आर्टिफिशियल लाइट के कॉन्टैक्ट में आने से उनकी हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है. इस शोध में पाया गया कि कुछ महिलाओं में जेस्‍टेशनल डायबिटीज डेवलप हुई. जो महिलाएं अपने घर में टीवी, कंप्यूटर और स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल लाइट्स की तेज रोशनी के कॉन्टैक्ट में थीं, उनमें इस समस्या के पैदा होने की संभावना 5 गुना ज्यादा थी.

शरीर में पैदा हो सकती हैं कई गंभीर परेशानियां 

डॉ मिनजी ने प्रेग्नेंट महिलाओं से अपील की है कि वे सोने से कम से कम 3 घंटे पहले तक किसी भी तेज रोशनी के संपर्क में ना आएं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कंप्यूटर या स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए. जेस्‍टेशनल डायबिटीज के बाकी खतरों में वजन का ज्यादा होना, कम एक्टिव रहना, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम होना और परिवार के किसी सदस्य को डायबिटीज होना शामिल है.

ये भी पढ़ें: Weak Immune System: अगर आपका 'इम्यून सिस्टम' कमजोर है, तो शरीर में तुरंत दिखने लगेंगे ये 5 लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Covid Variant 2026: आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! लास्ट मिनट में बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
Kim Jong-un Statement: जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
हे प्रभु कहां हो आप... अरमान मलिक बने 5वें बच्चे के बाप, यूट्यूबर का फैमिली ट्री बनाने लगे यूजर्स
हे प्रभु कहां हो आप... अरमान मलिक बने 5वें बच्चे के बाप, यूट्यूबर का फैमिली ट्री बनाने लगे यूजर्स
Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Embed widget