एक्सप्लोरर

Mosquito and Soap: कहीं आपके साबुन की खुशबू तो नहीं है मच्छर ज्यादा काटने की वजह, जाने क्या है इसका कारण

एक अध्ययन में ये बात सामने आइ है कि मच्छर सिर्फ ब्लड ग्रुप टाइप से ही आकर्षित नहीं होते हैं बल्कि आप जो साबुन इस्तेमाल करते हैं उसकी सुगंध भी मच्छर को आकर्षित कर सकती है.

बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोगों का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है. इसी कारण बारिश के मौसम में डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक रहता है. लेकिन ये बात भी सत्य है कि सिर्फ बारिश के ही मौसम में नहीं बल्कि हर मौसम में मच्छरों से बचाव किया जाना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा पूरे साल बना रहता है. ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखना और रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना सबसे फायदेमंद हो सकता है. 

लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि मच्छर आपको कुछ कारणों की वजह से अधिक काट सकते हैं? हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आइ है कि मच्छर सिर्फ ब्लड ग्रुप टाइप से ही आकर्षित नहीं होते हैं बल्कि आप जो साबुन इस्तेमाल करते हैं उसकी सुगंध भी मच्छर को आकर्षित कर सकते हैं. इसका मतलब ये की मच्छर कुछ साबुन के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं. 

फल और फूल की खुशबू से होते हैं अधिक आकर्षित 

मच्छर किस सुगंध से ज्यादा आकर्षित होते हैं इस बात का पता लगाने के लिए वर्जीनिया के शोधकर्ताओं ने चार साबुन को इग्जामिन किया और स्पष्ट रुप से पाया कि मच्छर फल-फूल वाले सुगंधित साबुन के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और जिसमें नारियल की खुशबू रहती है उसे नापसंद करते हैं. साबुन की खुशबू इंसान के प्राकृतिक गंध के साथ कैसे इंटरेक्ट करती है यह इस बात पर भी निर्भर करता है. 

क्या कहता है शोध?

पहले हमें इस बात को समझना जरूरी है कि किसी भी इंसान के शरीर से आने वाली गंध का लगभग 60 % हिस्सा उसके इस्तेमाल किए हुए साबून के कारण होता है और शेष बचे 40% शरीर की प्राकृतिक गंध होती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए जर्नल आईसाइंस में प्रकाशित अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं नें US में लगभग 53% लोगों के पसंदीदा साबुनों पर शोध किया. चार प्रतिभागियों ने अलग-अलग ब्रांड के साबुन का इस्तेमाल किया और उनसे आने वाली खुशबू को उपकरणों के माध्यम से एक कंटेनर में कलेक्ट करके उसे जार में बंद मच्छरों के बीच छोड़ दिया. 

नारियल साबुन हो सकते हैं मच्छर रोधी

इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन साबुनों में फल या फूल की सुगंध थी उस जार के मच्छर अधिक सक्रिय थे उनमें दूसरे जार के मुकाबले ज्यादा मूवमेंट थे. जबकि जिस जार में नारियल की खुशबू वाला साबुन था उसके मच्छर शांत थे उन्होनें अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी. इस बेसिस पर शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि नारियल की खुशबू वाले साबुन को मच्छरों से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

मच्छर काटने के निशान को हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय

1. नींबू के छिलके से स्क्रब करना काफी असरदार हो सकता है. नींबू का छिलका नेचुरल स्किन लाइटनर होता है. आप एक चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर लें और उसमें पिसी हुइ चीनी मिक्स कर लें. इसे हर दिन नहाने से पहले इस्तेमाल करें. 

2. प्याज का रस सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि स्किन पर हुए दाग-धब्बों को हटाने के लिए भी सहायक है. इसमें प्याज का रस निकालना जरूरी नहीं है आप चाहें तो प्याज को दो हिस्सों में काट कर इसे प्रभावित जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. एप्पल साइडर विनेगर को टोनर के रुप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्किन पर मच्छर काटने के निशान को हटाया जा सकता है. टोनर बनाने के लिए आपको बस एक कप एप्पल साइडर विनेगर में दो कप पानी मिक्स करना है. इसे इस्तेमाल करने के लिए रोज रात में सोने से पहले कॉटन पर टोनर लगा कर प्रभावित जगह पर लगा लें. 

4. एलोवेरा जेल भी निशान हटाने में मददगार हो सकता है. इससे नी सिर्फ खुजली में राहत मिलेगी बल्कि निशान भी गायब हो जाएंगे. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: घुटनों के बीच में तकिया रखकर सोने के हैं 5 गजब फायदे, बैक पेन से लेकर सायटिका तक के दर्द से मिलेगा छुटकारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
Psoriasis Symptoms: क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget