एक्सप्लोरर

लाल अंगूर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, एक बार आजमा कर देखेंगे तो भूल जाएंगे बाकि सारे फल

Red Grapes Benefits: विदेशों में लाल अंगूर से बनी रेड वाइन काफी पी जाती है. अगर आपको लाल अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करना है तो पहले इसके ढेर सारे फायदे जान लीजिए.

Benefits Of Red Grapes: अंगूर (grapes) तो आपने बहुत खाए होंगे. स्वाद में खट्टे मीठे ये अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आपने हरा और काला अंगूर तो चखा होगा लेकिन लाल अंगूर शायद ही खाया हो. भारत में लाल अंगूर (Red grape)कम मिलता है लेकिन विदेशों में इसका जमकर सेवन होता है और इससे रेड वाइन भी बनाई जाती है. अंगूर की किस्मों औऱ रंगों की बात करें तो लाल अंगूर सभी अंगूरों में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमे ढेर सारे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं कि लाल अंगूर खाने से सेहत को क्या क्या फायदे हो सकते हैं. 
 
लाल अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व  
सेहत के लिए बेनिफिशयल कहे जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण लाल अंगूर सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है. ये एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे कई तरह की बीमारियों के रिस्क कम होते हैं. इसके साथ साथ लाल अंगूर विटामिन्स का भी खजाना है, इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. पोषक तत्वों की बात करें तो लाल अंगूर में ढेर सारा आयरन और कैल्शियम भी मौजूद होता है. 
 
लाल अंगूर के फायदे   
 
1. लाल अंगूर के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले फ्लेवेनोएड्स और पोलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट दिल की धमनियों को सुरक्षित रखते हैं और साथ ही दिल की मसल्स को भी जोखिम और सूजन से बचाते हैं. लाल अंगूर के नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है. 
 
2. लाल अंगूर के सेवन से तेजी से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है. दरअसल लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक पॉलीफेनोल यानी एंटी ऑक्सिडेंट है जो अपने एंटी ओबेसिटी गुण के चलते वजन को कम करने में मदद करता है. लाल अंगूर को डेली डाइट में शामिल करके आप अपने वेट को कंट्रोल कर सकते हैं. 
 
3. लाल अंगूर में पाये जाने वाले  पॉलीफेनोलिक एंजाइम जैसे  फ्लेवोनोइड्स और रेस्वेराट्रोल ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं. इससे ब्रेन का फंक्शन सही तरीके से होता है और अल्जाइमर की समस्या का रिस्क कम होता है. इसके सेवन से कमजोर याद्दाश्त भी तेज होने में मदद मिलती है. 
 
4. लाल अंगूर में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए काफी कारगर साबित होता है. खासकर बढ़ते बच्चों के लिए लाल अंगूर काफी लाभकारी होते हैं.इसमें पाए जाने वाले एंजाइम  रेस्वेराट्रॉल में ओस्टियोजेनिक गुण होता है यानी इससे हड्डियों का सही विकास करने में मदद मिलती है. 
 
5. लाल अंगूर में पाया जाने वाला अल्कोहलिक अर्क अस्थमा की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होता है. दरअसल इस अर्क में गैलिक एसिड जो सांस संबंधी एलर्जी और संक्रमण की वजह से होने वाले अस्थमा के रिस्क को कम करने में मददगार साबित होता है.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट

वीडियोज

Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget