एक्सप्लोरर

गर्मियों में कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है अपच की समस्या? यहां जानिए इसकी असली वजह

Indigestion Problems In Summer: गर्मियों में अपच की समस्याओं के मूल कारण को समझें और इन टिप्स को फॉलो करके डाइजेशन की समस्या को दूर करें

Indigestion Problems In Summer: गर्मियों का मौसम बाहरी मौज मस्ती, छुट्टी, पहाड़ों में घूमना, वेकेशन, पूल में नहाना और स्वादिष्ट समर ड्रिंक पीने वाला दिन होता है. लेकिन इन सभी चीजों के साथ-साथ गर्मियों में सेहत खराब होने का भी खतरा बना रहता है. इनमें भी सबसे ज्यादा पेट से संबंधित शिकायत होती है. गर्मियों के महीने में पाचन संबंधी परेशानी बढ़ जाती है. ऐसा क्यों होता है आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

तेल मसालेदार भोजन-गर्मी के मौसम में खराब पाचन का एक प्रमुख कारण है खानपान की आदतों में बदलाव अक्सर हम सामाजिक समारोह में शामिल होते हैं जहां तले हुए मसालेदार भोजन का सेवन अधिक हो जाता है इस तरह के खाद्य पदार्थ अपच के लक्षणों को ट्रिगर करने के लिए जाने जाते हैं. क्योंकि इन्हें पचने में अधिक समय लगता है और पाचन तंत्र में जलन हो सकती है.इसके अलावा अल्कोहल और कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन जो आमतौर पर गर्मियों में सुकून पाने के लिए पिया जाता है, ये अपच में योगदान कर सकता है.

पानी की कमी-गर्मियों के मौसम में हाइड्रेट रहना जरूरी होता है क्योंकि डिहाइड्रेशन ना सिर्फ आप को कमजोर महसूस कराता है बल्कि यह अपच होने का कारण भी बन सकता है. जब आप पर्याप्त पानी का सेवन नहीं करते हैं तो पाचन तंत्र भोजन को ठीक से तोड़ने में संघर्ष करता है, जिससे असुविधा और अपच सकता है. इसके अलावा डिहाइड्रेशन को वजह से पाचन तंत्र में भोजन की गति धीमी हो सकती है, जिससे पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

हाई टेंपरेचर और ह्यूमिडिटी-विशेषज्ञ के मुताबिक हाई टेंपरेचर और ह्यूमिडिटी का स्तर पाचन पर प्रभाव डाल सकता है. जब आपका शरीर गर्मी के संपर्क में आता है तो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को ठंडा करने के लिए ब्लड फ्लो डाइजेस्टिव सिस्टम से दूर होकर दूसरे अंगों पर चला जाता है. ब्लड फ्लो का डायवर्सन पाचन को धीमा कर सकता है और यह अपच का कारण बन सकता है.अगर आप गर्मी के मौसम में जल्दी या अधिक खा लेते हैं तो यह पाचन की समस्या बन सकता है.

तनाव-तनाव के कारण भी गर्मियों में अपच की समस्या होती है. गर्मियों में दरअसल छुट्टियां, ट्रेवल और भी कई सारे वर्क लोड की वजह से व्यक्ति चिंता और तनाव में आ जाता है.ऐसे में जब स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है तो ये पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को बाधित करता है. इससे पाचन धीमा हो जाता है और अपच की समस्या हो जाती है.

ऐसे रखें पाचन तंत्र का ख्याल

1.एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में अपने खान-पान के प्रति सचेत रहें. चिकना, तला हुआ और मसालेदार भोजन से बचें, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर हल्का भोजन खाएं. शराब और कार्बोनेट ड्रिंक से परहेज करें.

2.लिक्विड इनटेक को बढ़ाएं. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से समस्या अपने आप दूर हो जाएगी. चीनी या कैफीनेटेड पेय पदार्थो के अत्यधिक सेवन से बचें.

3.जब भी खाना खाए समय लेकर और धीरे-धीरे चबा चबाकर खाएं. बार-बार खाने से बचें.क्योंकि ज्यादा खाना खाने से भी अपच की समस्या हो जाती है.

4.पाचन तंत्र को सही रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करते रहें. योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज जैसी रूटीन को फॉलो करके तनाव कम करें और डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Thyroid Disorder In India: भारत में तेजी से बढ़ रही थॉयराइड की बीमारी, नजरअंदाज करने की न करें गलती
भारत में तेजी से बढ़ रही थॉयराइड की बीमारी, नजरअंदाज करने की न करें गलती
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget