एक्सप्लोरर

गर्मी शुरू होते ही बदल लें अपनी सर्दियों की ये आदत, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

हर मौसम की अपनी जरूरतें होती हैं, इसलिए उसी के अनुसार अपनी आदतों को भी बदलना चाहिए. इससे सेहत अच्छी बनी रहती है. इसलिए गर्मी में सर्दियों की पुरानी आदतों को अलविदा कह देना चाहिए.

Summer Health Tips : मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है. सर्दियां चली गई हैं और गर्मी आ गई है. कई जगह का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. उमस और तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम में इस बदलाव के साथ ही हमारे शरीर की जरूरतें भी बदल गई हैं. लेकिन कुछ लोग अभी भी सर्दियों वाली आदतें पकड़कर बैठे हैं. ठंड वाले मौसम की कुछ आदतें गर्मियों में बनाए रखना खतरनाक हो सकता है.

इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में इन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए. आइए जानते हैं सर्दियों की ऐसी कौन-सी आदतें हैं, जिन्हें गर्मी आते ही बदलना बेहद जरूरी है..

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

1. गुनगुना पानी पीना

सर्दियों में गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पीना फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मी में यही आदत आपको डिहाइड्रेशन (Dehydration) का शिकार बना सकती है. गर्मियों में ज़रूरत है ठंडे या सामान्य तापमान के पानी की ताकि शरीर का तापमान बैलेंस्ड रहे. इस मौसम में दिनभर में बार-बार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. नींबू पानी, नारियल पानी या बेल का शरबत भी लें.

2. हैवी और तले-भुने खाने से दूरी बनाएं

सर्दियों में पराठे, घी, मलाई, गरम गरम पकौड़े सब चलता है, लेकिन गर्मियों में यह पाचन तंत्र पर बोझ डाल सकते हैं. इनसे एसिडिटी, गैस, सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इस मौसम में हल्का, ठंडा और पानी से भरपूर फूड्स जैसे खीरा, तरबूज, दही, छाछ लें. ज्यादा मसाले और तले भोजन से बचें.

3. लेयरिंग और गर्म कपड़े छोड़ दें

गर्मियों में सर्दियों वाले ऊनी या लेयर वाले कपड़े पहनना स्किन एलर्जी, पसीना और इंफेक्शन का कारण बन सकता है. इसे पहन पाना भी मुश्किल ही होगा. तापमान बढ़ने पर सूती, हल्के और ढीले कपड़े पहने. हल्के रंगों वाले फैब्रिक हीट अब्जॉर्ब नहीं करते हैं और बॉडी टेंपरेचर बैलेंस रखते हैं.

4. देर तक सोना अब फायदेमंद नहीं

सर्दियों में देर तक सोना, रजाई में पड़े रहना आम बात है, लेकिन गर्मियों में यह शरीर को सुस्त बना सकता है. इस मौसम में सूरज जल्दी उगता है और शरीर को एक्टिव टाइम जल्दी शुरू करना चाहिए. इसके लिए नियमित रूटीन अपनाएं, सुबह जल्दी उठें, हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें.

5. मॉइस्चराइजिंग की जगह सनस्क्रीन यूज करें

सर्दियों में स्किन ड्राई होती है, इसलिए मॉइस्चराइज़र जरूरी होता है, लेकिन गर्मियों में त्वचा को सन प्रोटेक्शन की जरूरत होती है, इस मौसम में मॉइस्चराइजिंग की जगह सनस्क्रीन (Sunscreen) का इस्तेमाल करें. गर्मी बढ़नेपर SPF 30 या उससे ज्यादा वाले सनस्क्रीन लगाएं, धूप में निकलने से पहले स्किन को कवर करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget