एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में क्यों होती है सूजन? क्या ये नॉर्मल है या फिर इसे गंभीरता से लेना चाहिए?

Swollen Feet During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होना एक सामान्य बात है. हालांकि ये शरीर की कई अंदरूनी दिक्कत का संकेत भी दे सकता है.

Swollen Feet During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई सारी परेशानियों से गुजरती हैं. उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में प्रेग्नेंसी से जुड़े कई तरह के बदलाव होते हैं, इनमें से एक बदलाव पैरों का सूजना है. मां बनने वाली ज्यादातर औरतें पैरों में सूजन की समस्या का अनुभव करती हैं. वैसे तो ये परेशानी आम है, लेकिन कई बार बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकती है. यही वजह है कि पैरों में ज्यादा सूजन को भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. 

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अमीना खालिद ने प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में दिखने वाली इस समस्या को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होना एक सामान्य बात है. हालांकि ये शरीर की कई अंदरूनी दिक्कत का संकेत भी दे सकता है. अगर सूजन का पैटर्न अलग है और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी दिखता है तो इसे कभी भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए.

प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों सूज जाते हैं पैर?

1. प्रेग्नेंसी में हार्मोनल चेंजेस की वजह से महिलाओं का पैर सूज जाता है, क्योंकि शरीर बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक्सट्रा पानी और फ्लूड को बनाए रखना शुरू कर देता है.

2. जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का दौर आगे बढ़ता है और बच्चा बढ़ने लगता है तो गर्भाशय और बच्चे का वजन पैरों की नसों पर दबाव डालने लगता है. इसकी वजह से नसों की दिल में खून को वापस लौटाने की कैपिसिटी कम हो जाती है. ब्लड फ्लो धीमा होने से वैसल्स के अंदर दबाव बनता है, जिससे नसों से पानी का रिसाव होने लगता है. यही पैरों और टखनों में सूजन का कारण बनता है.

नॉर्मल सूजन को कैसे पहचानें?

1. सूजन आमतौर पर टखनों और पैरों तक ही सीमित रहने चाहिए.

2. सुबह-सुबह पैरों में सूजन नहीं होती है.

3. सूजन पूरे दिन बढ़ती है और बच्चे के वेट से पैदा होने वाले दबाव के कारण शाम या फिर रात में ज्यादा हो जाती है.

4. रेस्ट करने और टांगों को कुछ देर के लिए ऊपर उठाने पर सूजन कम हो सकती है.

कब नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

1. सुबह और पूरे दिन सूजन रहती है. आराम करने से भी राहत नहीं मिलती.

2. सिर्फ एक पैर में सूजन होना या सूजन का अचानक बढ़ना

3. आंखों में धुंधलापन या आंखों में चमकती रोशनी का महसूस होना 

4. चक्कर आना

5. सांस फूलना

6. सीने के निचले हिस्से में दर्द

7. ज्यादा सिरदर्द

8. पेशाब कम आना

9. उल्टी करना

पैरों की सूजन की समस्या को कैसे रोकें?

1. अपने भोजन में एक्सट्रा नमक डालने से बचें. 

2. अपनी डाइट में पोटेशियम से भरपूर आहार जैसे- केला, पालक, आलू, बीन्स, अनार और संतरे जैसे फलों को शामिल करें.

3. कैफीन का सेवन कम से कम करें. कैफीन के सेवन से ज्यादा पेशाब आने की समस्या पैदा होती है. 

4. जब भी आप लेटें तो अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें और एक तकिया रख लें. साथ ही साथ रात में आठ घंटे की नींद पूरी करें. 

5. टाइट लेगिंग, जींस या बाकी कपड़ों को पहनने से बचें. जूते भी आरामदायक पहनें.

6. अगर आपका डॉक्टर इजाजत दे तो भोजन के बाद 10 मिनट टहलना सेहत के लिए अच्छा रहेगा.

अगर आपको इन उपायों से भी राहत नहीं मिलती और सूजन बढ़ती जा रही है तो बिना देर किए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: Cigarette: जैसे जैसे सिगरेट का धुआं शरीर में जाता है...वैसे वैसे गले से लेकर फेफड़े तक होने लगते हैं ये बदलाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी
अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी
Vitamins For Older Adults: बढ़ती उम्र में विटामिन D और B12 क्यों हैं जरूरी? उम्र को मात देने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स
बढ़ती उम्र में विटामिन D और B12 क्यों हैं जरूरी? उम्र को मात देने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स
Breast Cancer Lung Metastasis: फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के 'सपोर्ट सिस्टम' का खुलासा
फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के 'सपोर्ट सिस्टम' का खुलासा

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget