एक्सप्लोरर

बेचैनी और घबराहट हो तो फटाफट से कर लें इन चीजों का सेवन , इंस्टेंट मिल सकता है आराम

विटामिन सी को मूड बूस्टर से जोड़ा गया है और हम सभी जानते हैं कि नींबू भी विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है, इसके सेवन से बेचैनी दूर हो सकती है

Mood Booster Food: कई बार व्यक्ति ऐसी सिचुएशन में आ जाता है कि उसे बेचैनी घबराहट एंजाइटी होने लगती है. यह स्थिति कई बार पानी पीकर खुद को कंसोल करके ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार ये बेचैनी और घबराहट ठीक होने का नाम ही नहीं लेती है, लोग इससे काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर के पास जाना ही एक आखिरी विकल्प बचता है, दवाइयों से इलाज कराना पड़ता है लेकिन आज हम आपको दवाइयों के साथ कुछ ऐसे होम रेमेडीज बता रहे हैं, जिनको खाने से बेचैनी और घबराहट की समस्या आसानी से कम हो सकती है और आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा जानते हैं इसके बारे में

डार्क चॉकलेट-डार्क चॉकलेट को मूड बूस्टर कहा जाता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जिसे खाने से बेचैनी और घबराहट को आसानी से दूर किया जा सकता है. डार्क चॉकलेट खाने से चिड़चिड़ापन तनाव और बेचैनी भी आसानी से दूर होती है. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्च में डार्क चॉकलेट और घबराहट डिप्रेशन से जुड़ी यह बात सामने आई थी. इस रिसर्च में अलग-अलग तरह की चॉकलेट खाने वाले कुल 13 हजार 626 लोगों पर सर्वे किया गया था. सर्वे में पाया गया कि चॉकलेट ना खाने वालों की तुलना में जिन लोगों ने 24 घंटे में किसी भी तरह की डार्क चॉकलेट खाई थी, उनके डिप्रेशन संबंधी लक्षणों में 70 फ़ीसदी की कमी पाई गई थी. डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड एंटी ऑक्सीडेंट जैसे केमिकल पाए जाते हैं जो डिप्रेशन और घबराहट को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

हल्दी-हल्दी अपने एंटीबैक्टीरियल एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है. हल्दी से डिप्रेशन और घबराहट को भी आसानी से दूर किया जा सकता है. हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा पाई जाती है 10 से 80 मिलीग्राम मात्रा मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन का स्तर बढ़ाती है. सेरोटोनिन स्तर जब असंतुलित होता है, तब मूड पर भी असर पड़ता है.यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक स्टडी में पाया गया है कि हल्दी और काली मिर्च को मिलाकर इस्तेमाल करने से यह एक नेचुरल एंटीडिप्रेसेंट का काम करता है.

ग्रीन टी-ग्रीन टी भी में भी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है, जो घबराहट बेचैनी को दूर करके चिड़चिड़ापन को भी आसानी से दूर करता है. ये असंतुलित हार्मोन को भी ठीक करके शरीर को स्वस्थ रखती है.

दही- ठंडी तासीर की दही गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए अमृत के समान मानी जाती है, वहीं बेचैनी और घबराहट में भी इससे फायदा मिलता है, इससे ठंडक का अहसास होता है, तनाव शांत होता है.इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों का खजाना होता है जो घबराहट और बेचैनी को दूर करने में मददगार होता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स बेचैनी को दूर करने में मदद करते हैं.

नींबू- विटामिन सी को मूड बूस्टर से जोड़ा गया है और हम सभी जानते हैं कि नींबू भी विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है. मूड में सुधार करने के लिए विटामिन सी बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है, नींबू मे पाए जाने वाले तत्व पेट को शांत करते हैं. पेट को स्वस्थ रखने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं, इसका नींबू पानी बनाकर पीने से मन को शांति मिलती है और मूड भी बेहतर होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सबकुछ हेल्दी खाने के बाद भी खराब रहता है आपका हाजमा... देखें, ये गलती तो नहीं कर रहे आप?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget