एक्सप्लोरर

Kidney Health: सिगरेट पीने से खराब हो सकती है किडनी, जानिए कैसे रखें हेल्दी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपकी किडनी (Kidney) का हेल्दी (Healthy) होना बहुत जरूरी है. लेकिन कई बार हमारी कुछ आदतों की वजह से किडनी पर असर पड़ता है जिससे किडनी फेल होने का खतरा और दूसरी बीमारियां होने का भी रिस्क बढ़ जाता है. ऐसे में स्वस्थ किडनी पाने के लिए आप इन आदतों को तुरंत बदल दें.

Kidney Health: स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर के सभी अंगों का फिट और हेल्दी होना जरूरी है. अगर कहीं भी परेशानी होती है तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. किडनी हमारे शरीर का बहुत महत्‍वपूर्ण अंग है. हमारे शरीर में 2 किडनी होती हैं जो मुट्ठी के आकार की होती है. किडनी ब्‍लड से अपशिष्ट चीजों, अतिरिक्त पानी और कई तरह की दूसरी अशुद्धियों को फिल्टर करने का काम करती हैं. किडनी शरीर में पीएच लेवल, नमक, पोटेशियम के लेवल को कंट्रोल करने का काम करती है, लेकिन कई बार आपकी गलत आदतों की वजह से किडनी के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है. अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इससे शरीर की ब्‍लड वेंस प्रभावित होती हैं. जिससे ब्‍लड फ्लो कम हो जाता है और किडनी पर काफी प्रेशर पड़ता है. कई बार ये स्थिति जानलेवा भी हो सकती है. ऐसे में अगर आपको अपनी किडनी हेल्‍दी रखनी है तो अपनी कुछ आदतों को बदल देना चाहिए. जानते हैं.

1-स्‍मोकिंग से दूर रहें- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको स्‍मोकिंग की आदत को छोड़ना होगा. धूम्रपान करने से आपकी किडनी पर प्रेशर पड़ता है जो कई बार अपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. दरअसल स्मोकिंग से शरीर में ब्‍लड वेंस प्रभावित होती हैं. जिससे ब्‍लड फ्लो धीमा हो जाता है और किडनी को बहुत ज्यादा तनाव महसूस होने लगता है.

2- आलस छोड़ दें- अगर अपनी नौकरी या किसी दूसरी वजह से अपनी फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते तो आपकी इस आदत का असर किडनी पर भी पड़ सकता है. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रुप से व्यायाम करें और वजन कंट्रोल में रखें. एक्सरसाइज से ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहेगा जिससे किडनी पर ज्यादा तनाव नहीं पड़ता और डैमेज नहीं होंगी.

3- ब्लड शुगर कंट्रोल रखें- जब हमारे शरीर की कोशिकाएं ब्लड में ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाती हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लड को फिल्टर करने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए आपको अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है.

4-हेल्दी डाइट लें- शरीर के दूसरे अंगों की तरह ही किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी हेल्‍दी खाना जरूरी है. हेल्दी खाने से वजन कम होगा और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां भी नहीं होंगी. खान-पान का ख्याल रखने से डायबिटीज, हार्ट की बीमारी और किडनी की बीमारियां भी दूर रहती हैं. आपको खाने से सोडियम, प्रोसेस्ड मीट और किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स से बचना चाहिए.

5- खूब पानी पिएं- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी की कमी होने दें. पानी की कमी से किडनी को काफी नुकसान पहुंचता है. आपको दिन में आठ गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. इससे बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी और किडनी शरीर से सोडियम और दूसरे विषाक्त पदार्थों को आसानी से फ्लश कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है आलूबुखारा, मिलेंगे कई और फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Covid Vaccine Side Effects: अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
New Covid Variant: 75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?
75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?
Morning Routine Mistakes: सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान
सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget