एक्सप्लोरर

आपकी इन आदतों की वजह से फूलने लगता है पेट, खाना खाते वक्त इन बातों का ध्यान रखें

क्या आप भी खाना खाते समय टीवी या मोबाइल देखते है? इससे हो सकती है कई सारी परेशानियां.

आजकल लोगों को ब्लोटिंग की दिक्कत काफी होती है. दरअसल यह दिक्कत तब ज्यादा होने लगती है जब आपके खाने-पीने में गड़बड़ी होती है. आपको बता दें जब व्यक्ति खाना खाता है तो उनका पेट बाहर जरूर निकलता है लेकिन कुछ समय बाद तुरंत अंदर भी चला जाता है, लेकिन जब यह काफी समय तक अंदर नहीं जाता है तो उसे ब्लोटिंग कहा जाता है. ब्लोटिंग होने पर शरीर को कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं, जिसमें बेचैनी भी शामिल है. ऐसे में यह जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि किस तरह से ब्लोटिंग को दूर रखें. चलिए जानते हैं ब्लोटिंग किन कारणों से होती है.

अच्छी तरह से न चबाना- कई बार जल्दबाजी की वजह से खाना पचता नहीं है और कार्यप्रणाली में दिक्कत होने लगती है. जिस वजह से ब्लोटिंग भी हो सकती है. ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं ताकि खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो पाए और आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो.

खाने में ध्यान न लगाना- खाना खाते समय टीवी या मोबाइल देखना तो आजकल सभी की मानों जैसे आदत हो चुकी है. आपको बता दें खाने के बाद डायजेशन की सेफेलिक स्टेज दिमाग से शुरू होती  है और खाने को पेट तक पहुंचने से पहले ही यह प्रोसेस जरूर हो जाता है. ऐसे में जब आपका ध्यान टीवी या मोबाइल पर रहता है तो यह सेलेफिक स्टेज शुरू ही नहीं हो पाती है. यही वजह है जिससे ब्लोटिंग होने लगती है. खाना खाते वक्त सिर्फ खाने पर ध्यान दें.

खाते समय अधिक पानी पीना- वैसे तो शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज्यादा जरूरी है लेकिन खाना खाते समय पानी पीना या खाने से पहले पानी पीना या खाने के बाद अधिक मात्रा में पानी पीना ब्लोटिंग का कारण बन सकता है. जब आप खाते समय अधिक पानी का सेवन करते है तो पेट में खाना पचाने के लिए जो डायलुट एसिड होती है वह पानी के कारण से पिघलने लगती है और इस वजह से खाना बिना पचे पेट में ज्यादा समय तक रह जाता है. यही खाना बाद में जाकर ब्लोटिंग का कारण बन जाता है. ऐसे में खाते समय न के बराबर पानी पिएं.

जल्दबाजी में खाना खाना- दरअसल, आजकल काम इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हर व्यक्ति जल्दबाजी में ही होता है, जिस कारण खाना भी सभी जल्दबाजी में ही खाते है. आपको बता दें जब इंसान जल्दबाजी में खाना खाता है तो पेट में हवा चली जाती है और इसी कारण से खाने के बाद गैस और इंडायजेशन की समस्या सामने आती है. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप खाना चबाकर खाएं.

पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना- जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो आपको कब्ज की दिक्कत हो सकती है जो सीधे-सीधे ब्लोटिंग से कनेक्टेड है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि कब्ज की दिक्कत न हो, ऐसा माना जाता है कि इंसान को कम से कम 6 लीटर पानी हर हाल में पीना चाहिए. इतना ही नहीं बल्कि पानी पीने के साथ ही साथ व्यायाम करना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: पेट दर्द का पक्का इलाज है ये घरेलू नुस्खा, नहीं पड़ेगी अंग्रेजी दवाओं की जरूरत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget