एक्सप्लोरर

पेट की सारी परेशानी दूर कर देगा ये पीला फल, रोज खाने वाले रहते हैं खुश

Best Fruits for Stomach : पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए आप कई तरह की चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें एक खास तरह का फल भी है. आइए जानते हैं इस फल के बारे में-

Best Fruits for Stomach : गलत खानपान की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं, जिसमें पाचन से जुड़ी गड़बड़ी शामिल है. अगर आप पेट संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो पपीता आपके लिए बेस्ट हो सकता है.

पपीता न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि इसे प्राकृतिक औषधि भी कहा जा सकता है. खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए पपीता किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप अक्सर गैस, कब्ज, अपच, या पेट दर्द जैसी परेशानियों से जूझते हैं, तो पपीते को अपनी डाइट में शामिल करके राहत पा सकते हैं.

पाचन में करता है सुधार

पपीते में पाया जाने वाला एंजाइम पपेन एक प्राकृतिक पाचक एंजाइम है जो खाने को जल्दी और सही तरीके से पचाने में मदद करता है. इससे भारीपन, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं.

कब्ज से राहत

पपीता में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.

गैस और ब्लोटिंग से आराम

पपीते में पाए जाने वाले प्राकृतिक एंजाइम गैस बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं और पेट की फूपने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. अगर आप गैस और ब्लोटिंग से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन जरूर करें.

ये भी पढ़ें - छिलके वाला या बिना छिलके वाला.... कौन सा बादाम है आपके हेल्थ के लिए बेस्ट? 

आंतों की करे सफाई 

पपीते का नियमित सेवन आंतों में जमी गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे पेट हमेशा हल्का और साफ महसूस होता है. आंतों की गहराई से क्लीनिंग के लिए आप इस खास फल का सेवन कर सकते हैं.

पपीता खाने का सही समय

पाचन संबंधी दिक्कतों को अगर आप कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट पपीता खाना सबसे फायदेमंद होता है. अगर आप दिन में खाते हैं तो इसे खाने के 1 घंटे बाद लें ताकि यह अच्छे से पाचन में मदद करे. वहीं, रात में पपीता खाने से भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है, लेकिन ठंडी प्रकृति वाले लोगों को रात में कम मात्रा में लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CRISPR Blood Test For Cancer: क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
Active Lifestyle in Old Age: बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहेगा! बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें ये 5 आसान बदलाव
बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहेगा! बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें ये 5 आसान बदलाव
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ, ट्रंप का प्लान रिवील
अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
छोटे शहरों में शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम निवेश में हर महीने होगी अच्छी कमाई
छोटे शहरों में शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम निवेश में हर महीने होगी अच्छी कमाई
CRISPR Blood Test For Cancer: क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
Embed widget