एक्सप्लोरर

DARK CIRCLE CURE: बादाम का तेल गायब करेगा आखों के काले घेरे, इन तरीकों से करें इस्‍तेमाल

डार्क सर्कल्‍स से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्‍तेमाल करें. काले घेरे थकान, नींद न पूरी होने पर दिखने लगते है, आपको ये ध्यान देने की जरुरत है कि आप अपनी आंखों पर डार्क सर्कल न होने दें.

इस खूबसुरत दुनिया को देखने के लिए भगवान ने हमें बेहद खूबसूरत दो आंखे दी है. लेकिन लंबे वक्त तक कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर व्यस्त रहना, काम की अधिकता के कारण पूरी नींद ना ले पाना ये दो मुख्य कारण हैं जो आज की यंग जनरेशन को डार्क सर्कल की समस्या से परेशान कर रहे हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍यों‍कि एक बेहद ही आसान नुस्‍खे की मदद से डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है. जी हां हम बादाम के तेल के बारे में बात कर रहे हैं. 

बादाम के तेल का इस्‍तेमाल बालों और स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह दोनों के लिए ही एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है. ना सिर्फ स्किन और बालों के लिए लेकिन बादाम का तेल आंखों के आस-पास काले घेरों और पिगमेंटेशन को कम करने वाली एक बेहतरीन सामग्री है. बादाम के तेल में कई तरह के विटमिन्स और मिनरल्स होते हैं. जैसे, विटमिन-A,विटमिन- E और विटमिन-D. अगर आपके चेहरे पर हाइपरपिग्मेंटेशन, जेनेटिक्स, तनाव, उम्र बढ़ने या नींद की कमी की वजह से आंखों के आसपास की त्वचा काली पड़ गई है तो आप बादाम के तेल का इस तरह इस्‍तेमाल करें.

बादाम के तेल का इस तरह करें इस्‍तेमाल

अपने चेहरे पर बादाम के तेल से मसाज करें 

बादाम का तेल त्वचा पर लगाने से स्किन सेल्स को पूरा पोषण मिलता है. रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करें और दो से तीन बूंद बादाम के तेल को आंखों के चारों तरफ लगाएं. अब हल्‍के हाथों से उंगलियों से मसाज करें. सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें. ऐसा रोज रात में करें. इससे हमारी स्किन खूबसूरत और सेहमंद बनती है. 

बादाम और शहद पैक बना कर लगाएं

बादाम और शहद में मॉइश्‍चराइजिंग तत्‍व होते हैं जो स्किन को तेजी से रिपेयर करने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में आप इन दोनों का फेस पैक बना कर लगा सकते हैं. इसके लिए एक बूंद शहद और 4 बूंद बादाम तेल को मिलाएं और इसे अपनी आंखों के चारों ओर लगाकर मिलाएं. आप इसे रात में चेहरे पर लगाएं और सुबह पानी से धो लें. 

दूध और बादाम के तेल पैक बनाएं

दूध का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए तो फायदेमंद रहता ही है. लेकिन अगर आप दूध का इस्तेमाल स्किन के लिए भी करेंगी तो ये काफी परेशानियों का हल निकालने के लिए फायदेमंद रहेगा. दूध में एंटी एजिंग, एंटी इन्‍फ्लामेट्री और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍व होते हैं. यह स्किन को ब्राइट करने का काम भी करता है. अगर आप दूध और बादाम के तेल को मिलाकर आंखों के आसपास लगाएंगे तो इससे डार्क सर्कल की समस्‍या दूर हो सकती है.

गुलाब जल और बादाम तेल पैक

गुलाब जल आंखों के आस-पास की त्वचा को आराम पहुंचाता है और थकान को दूर करने में मदद करता है. गुलाब जल स्किन टोन को हल्‍का करने और लालिमा को कम करने का काम भी करता है. ऐसे में आप इन दोनों को मिलाकर आंख के आसपास लगाएं और सर्कल मोशन में मसाज करें. रात में इसे लगाएं और सुबह धो लें. 

बादाम का तेल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का कॉम्बिनेशन आंखों के आस-पास को शांत करने और त्वचा को ठीक करने में मदद करता है. त्‍वचा से जुड़ी लगभग हर समस्‍या का इलाज एलोवेरा जेल के इस्‍तेमाल से किया जा सकता है. इसमें भी एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्‍स से छुटकारा दिलाते हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: करेले जैसी दिखने वील ये सब्जी डायबिटीज सहित इन बीमारियों की कर सकती है छुट्टी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट
शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट
Endometriosis Symptoms: क्या होती है एंडोमेट्रियोसिस, जिसकी वजह से महिलाओं में हो जाता है बांझपन?
क्या होती है एंडोमेट्रियोसिस, जिसकी वजह से महिलाओं में हो जाता है बांझपन?

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget