एक्सप्लोरर

क्या धूप की कमी आपकी सेक्स लाइफ बिगाड़ रही है? जानिए चौंकाने वाली स्टडी

विटामिन डी की कमी से थकान,हड्डियों में दर्द और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होती हैं.हाल ही में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि विटामिन डी की कमी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के बीच कनेक्शन हो सकता है.

Vitamin D Deficiency : अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं, रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, स्मोकिंग और शराब से दूर रहते हैं, फिर भी सेक्स लाइफ में प्रॉब्लम्स चल रही हैं, तो शायद अब समय आ गया है कि आप अपने विटामिन D के लेवल को चेक करवा लें. विटामिन डी की कमी से थकान, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होती हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि विटामिन डी की कमी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) के बीच सीधा कनेक्शन हो सकता है. इससे बेडरूम परफॉर्मेंस में दिक्कतें आ सकती हैं.

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या है

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) एक ऐसी कंडीशन है जिसमें मेल पार्टनर यानी पुरुष सेक्स के दौरान इरेक्शन पाने या बनाए रखने में परेशानी महसूस करते हैं. अगर कभी-कभी ऐसा हो, तो चिंता की बात नहीं, लेकिन अगर ये समस्या बार-बार हो रही है, तो इसका कारण शरीर के अंदर कोई गड़बड़ी हो सकती है.

यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे खराब ब्लड सर्कुलेशन, नर्व्स सिस्टम की प्रॉब्लम, स्ट्रेस या किसी बड़ी बीमारी जैसे हार्ट डिजीज या डायबिटीज. ईडी सिर्फ एक सेक्सुअल समस्या नहीं है, बल्कि यह दिल की सेहत का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है. विटामिन डी की कमी भी इस समस्या को और बढ़ा सकती है, खासकर अगर आपको मोटापा या मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसी समस्याएं हों.

यह भी पढ़ें : स्टंट कब डाला जाता है? दूर करें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी का कंफ्यूजन

क्या कहती है स्टडी

ब्रिटिश जर्नल ऑफ फार्माकोलॉजी में पब्लिश इस  स्टडी में शोधकर्ताओं ने पुरुषों और चूहों के प्राइवेट पार्ट्स के टिश्यूज की जांच की. उन्होंने पाया कि विटामिन डी की कमी से इरेक्शन में समस्या आती है.

चूहों में देखा गया कि विटामिन डी की कमी के कारण लिंग के ऊतकों (Tissues) में 40% तक अधिक कोलेजन जमा हो गया, जिससे फाइब्रोसिस यानी ऊतक का कठोर होने की समस्या बढ़ी. मनुष्यों में भी यह पाया गया कि जिन लोगों में विटामिन डी कम था, उनके प्राइवेट पार्ट के ब्लड वेसेल्स में प्रोक्रेस्टिनेशन कम थी, और उनका शरीर नर्व स्टिमुलेटर पर सही रिएक्शन नहीं दे पा रहा था. इसके अलावा, विटामिन डी की कमी से ईडी के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां भी कम असरदार हो जाती हैं.

भारत में विटामिन डी की कमी

भारत में विटामिन डी की कमी एक आम समस्या बन गई है. ICRIER के एक एनालिसिस के मुताबिक, भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति विटामिन डी की गंभीर कमी से पीड़ित है. खासकर पूर्वी भारत में विटामिन डी की कमी का स्तर 38.81% तक है. भारत में विटामिन डी का सही डोज खुराक 400-600 IU है. ज्यादा उम्रदराज को 800 IU तक की जररूत हो सकती है.

कैसे बढ़ाएं विटामिन D का लेवल

सुबह की धूप रोज 15-20 मिनट तक लें.

विटामिन D से भरपूर डाइट जैसे अंडा, मछली, दूध, मशरूम खाएं.

डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट लें. कभी-कभी डाइट से पूरा नहीं हो पाता, तो डॉक्टर विटामिन D की गोलियां या सिरप सजेस्ट कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microplastics And Cancer: युवाओं में अचानक क्यों बढ़ रहे कोलन कैंसर के मामले? इस स्टडी में सामने आए खतरनाक कारण
युवाओं में अचानक क्यों बढ़ रहे कोलन कैंसर के मामले? इस स्टडी में सामने आए खतरनाक कारण
High Cholesterol: इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Healthy Canned Foods: क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट
क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget