एक्सप्लोरर

Vitamin D: शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण, इन 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का करें सेवन

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. हड्डियों में दर्द की समस्या और डिप्रेशन होने लगता है. इसके लिए आप डाइट में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें.

Vitamin D Rich Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी (Vitamin D) बहुत जरूरी होता है. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. आप दिनभर थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस करते हैं. इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. हड्डियों में दर्द (Bones Problem) और दातों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. आजकल शहरी लाइफस्टाइल में लोगों के अंदर विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी होने लगी है. फ्लैट्स में रहने वाले लोगों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को दिनभर धूप नहीं मिल पाती, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है. हालांकि आप अपने आहार में विटामिन डी से भरपूर भोजन को शामिल करके काफी हद तक विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं. विटामिन डी आपके शरीर को स्वस्थ बनाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, डिप्रेशन (Depression) दूर करने में मदद करता है. ऐसे में आपको डाइट में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Natural Source of Vitamin D) को जरूर शामिल करना चाहिए. 

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin D Natural Food Source)

1- धूप- विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृति स्रोत धूप है. धूप से शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोज सुबह थोड़ी देर धूप में जरूर बैठना चाहिए. 

Vitamin D: शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण, इन 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का करें सेवन

2- अंडा- अंडे में पोषक तत्वों का भंडार होता है. अंडे की जर्दी में विटामिन डी भी पाया जाता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप रोज एक अंडे की जर्दी खाएं. 

3- गाय का दूध- गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. कैल्शियम और विटामिन डी का बेस्ट सोर्स है दूध. अगर आप 1 गिलास गाय के दूध पीते हैं तो इसके पर्याप्त विटामिन डी मिल जाता है. 

4- दही- खाने में दही जरूर शामिल करें. दही के सेवन से आप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं. गर्मियों में दही पेट को भी फिट रखती है. 

Vitamin D: शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण, इन 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का करें सेवन

5- मशरूम- मशरूम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, बी5 और मैग्नेशियम का अच्छा स्रोत है मशरुम. मशरूम में विटामिन डी भी काफी मात्रा में पाया जाता है. 

6- फिश- नॉन वेज खाने वाले लोगों के लिए मछली विटामिन डी का अच्छा स्रोत है. आप हेरिंग, मैकेरल, सैल्मन और टूना जैसी फिश  से विटामिन डी की कमी पूरा कर सकते हैं. 

7- संतरा- विटामिन डी की डेली नीड्स को पूरा करने के लिए आप संतरा भी खा सकते हैं. संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं. इससे आपको विटामिन सी भी मिलेगा. 

Vitamin D: शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण, इन 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का करें सेवन

8- अनाज- खाने में साबुत अनाज भी शामिल करने चाहिए. गेंहू, जौ और दूसरे अनाज में विटामिन डी पाया जाता है. आपके शरीर को अनाज से भी विटामिन डी मिलता है. 

9- ओट्स- ओट्स में भी विटामिन डी पाया जाता है. आप अपनी डाइट में ओट्स जरूर शामिल करें. ओट्स फाइबर से भरपूर होता है जिससे पाचन भी अच्छा रहता है.
 
10- मीट- मांसाहारी लोगों के पास विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए फिश के अलावा मीट भी अच्छा सोर्स है. कार्डलीवर आइल में भी काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. 

Vitamin D: शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण, इन 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का करें सेवन

विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. आप इन लक्षणों से शरीर में विटामिन डी की कमी होने की पहचान कर सकते हैं. आप विटामिन डी की कमी के बारे में टेस्ट के जरिए भी पता लगा सकते हैं, लेकिन इस संकेतों से भी विटामिन डी की कमी को समझा जा सकता है.  

  1. विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और पीठ में दर्द होने लगता है
  2. आपको डिप्रेशन और मन में उदासी छाई रहेगी
  3. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत है
  4. अगर मासपेशियों में दर्द होने लगे तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं
  5. विटामिन डी की कमी होने पर घाव देरी से भरता है
  6. रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे आप जल्दी बीमार हो जाते हैं
  7. विटामिन डी की कमी से पूरे दिन सुस्ती और आलस महसूस होता है
  8. शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Food: विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, इन खाद्य पदार्थों को डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Testoesterone increasing fruits: रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन
रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन
Early Signs before Serious Illness: चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
Kidney Stone Symptoms: सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
आज पंजाब और गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget