एक्सप्लोरर

अचानक हार्ट फेलियर से पहले शरीर करता है ये चार इशारे, समझ गए तो बच सकती है जान

Symptoms of Heart Failure : हार्ट फेलियर से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर आप समय रहते इलाज करा सकते हैं. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

Symptoms of Heart Failure : आज के समय में लोगों को कम उम्र में भी हार्ट फेलियर जैसी गंभीर स्थिति हो रही है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल कमजोर हो जाता है और यह हमारे शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में ब्लड पंप नहीं कर पाता. धीरे-धीरे समय समस्या बढ़ती है और शरीर समय रहते कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए शरीर में दिख रहे इन बदलावों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं हार्ट फेलियर के प्रमुख लक्षणों के बारे में-

सीने में दर्द और दबाव महसूस होना

हार्ट फेलियर का सबसे सामान्य और गंभीर लक्षण सीने में दर्द और दबाव जैसा महसूस करना है. इस स्थिति से जूझ रहे कुछ लोगों को छाती में भारीपन, जलन, कसाव या दबाव महसूस होता है, जो कई बार बाएं हाथ, जबड़े, पीठ या गर्दन तक फैल सकता है. यह संकेत दिल की मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी का हो सकता है. ऐसे में अगर आपको बार-बार सीने में दर्द और दबाव जैसा महसूस हो रहा है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें और तुरंत जांच कराए. 

ये भी पढ़ें - साइलेंट किलर है ये वाला कैंसर, नहीं पता चलते लक्षण और आ जाती है मौत

बिना किसी काम के सांस फूलना

सांस लेने में तकलीफ हार्ट फेलियर का एक गंभीर संकेत हो सकता है. शुरुआत में यह तकलीफ सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी के समय होती है, जैसे- सीढ़ियां चढ़नाे में तकलीफ होना. लेकिन जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती है, व्यक्ति को आराम करते समय भी सांस फूलने की शिकायत होने लगती है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों को रात में लेटते ही सांस की समस्या हो सकती है, जिससे नींद बार-बार टूटती है.

काफी ज्यादा थकान और कमजोरी 

अगर आप बिना किसी भारी काम के भी लगातार थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह हार्ट फेलियर की ओर इशारा कर सकता है. दरअसल, जब हार्ट हमारे शरीर को पर्याप्त रूप से खून नहीं पहुंचा पाता, तो मांसपेशियों को ऊर्जा नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है. इससे रोजमर्रा के काम भी करने मुश्किल हो जाते हैं.

पैरों के आसपास सूजन होना

हार्ट फेलियर होने की स्थिति में शरीर में पानी जमने लगता है, मुख्य रूप से शरीर के निचले हिस्से में पानी जमा होने लगता है, जिसकी वजह से पैरों, टखनों और पेट में सूजन दिखाई देने लगता है. इस स्थिति में कभी-कभी चेहरे और आंखों के नीचे भी सूजन देखी जा सकती है. इसका कारण है कि किडनी तक ठीक से खून नहीं पहुंच पाता, जिससे शरीर फ्लूइड जमा करने लगता है.

ये भी पढ़ें- मुंह में उंगली डालने पर बच्चे को रोक देते हैं आप, जानें इससे उनको कितना होता है फायदा?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.




Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z Body Image Trends: सावधान! 'Ozempic Face' बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?
सावधान! 'Ozempic Face' बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?
Covid Variant 2026: आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
How To Keep Home Cool Without AC: AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
Embed widget