एक्सप्लोरर

Socks During Winters: मोज़े पहनकर सोने से जल्दी आती है नींद, मगर इन लोगों को करना चाहिए परहेज

रात भर चैन से सोने के लिए पैरों को गर्म रखना जरूरी है और इसके लिए मोजे पहनना यकीनन सबसे सुरक्षित और अच्छा तरीका है.

Socks During Winters: सर्दियों में हर ठंडी चीज़ परेशानी का सबब बनती है, फिर चाहे वो ठंडे हाथ हो या पैर. ठंडे पैर रातों में ठंड को बढ़ाने का काम करते हैं. सिर्फ पैर ठंडे होने की वजह से पूरे शरीर में कंपकंपी उठने लगती है. सर्दियों में खुद को सर्द हवाओं से बचाने के लिए हम स्वेटर, हैंड ग्लव्स, शॉल और मोजे आदि पहनते हैं. ज्यादातर लोग रात में सोते वक्त मोजों को पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे पूरे शरीर की गर्माहट बनी रहती है. लेकिन क्या आपको रात में मोजे पहनकर सोना चाहिए? 

दरअसल, नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, बिस्तर पर जाने से पहले पैरों को गर्म करने से सोते वक्त मस्तिष्क को अच्छी नींद का संकेत मिलता है. पैरों को गर्म करने का सबसे आसान तरीका क्या है? बेशक मोजे हैं. रात भर चैन से सोने के लिए पैरों को गर्म रखना जरूरी है और इसके लिए मोजे पहनना यकीनन सबसे सुरक्षित और अच्छा तरीका है. भले ही यह सुनने में अजीब लगे कि मोजे पहनकर सोने से नींद जल्दी आने में मदद मिल सकती है. लेकिन वास्तव में इनके इस्तेमाल से आपको ठंड से काफी हद तक राहत मिलती है. 

मोजे पहनने से आती है जल्दी नींद

ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में तापमान नींद का जरूरी हिस्सा है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) की 2007 की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि जो लोग बिस्तर पर नियमित रूप से मोज़े पहनकर सोते हैं, उन्हें जल्दी नींद आती है. एक व्यक्ति के शरीर का तापमान रात के दौरान काफी ज्यादा गिर जाता है. सबसे कम तापमान सुबह 4 बजे के आसपास होता है. शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है. हालांकि ये 24 घंटों के दौरान 1 से 2 डिग्री तक बदलता रहता है.

हालांकि अब सवाल ये है कि क्या बिस्तर पर मोजे पहनना सही है? इसके फायदों के बावजूद डॉक्टर कुछ खास लोगों को मोजे पहनने से परहेज करने को कहते हैं. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन के सलाहकार डॉ. विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यन ने कहा कि जिन लोगों के पैरों में खरोंच या खुले घाव हैं या आर्टिरियल या विनियस डिसऑर्डर जैसे ब्लड सर्कुलेशन की समस्या है, उन्हें मोजे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

किन्हें पहनने से परहेज करना चाहिए?

गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल के डॉ. आर आर दत्ता ने कहा कि जो लोग गर्म जलवायु में रहते हैं, उन्हें मोजे पहनने से परहेज करना चाहिए. पैरों में फंगल इन्फेक्शन वाले लोगों को भी मोजे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनकी स्किन को हवा और रोशनी की जरूरत होती है. जुराबों की सफाई भी एक जरूरी कारक है. खराब मोजे की स्वच्छता से स्किन के इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर मोज़े नायलॉन जैसी सिंथेटिक से बनाए गए हों.

ये भी पढ़ें: कहीं अंधाधुंध अंडे तो नहीं खा रहे आप? पहले जान लें रोजाना कितने खाना फायदेमंद 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Covid Vaccine Side Effects: अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
New Covid Variant: 75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?
75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?
Morning Routine Mistakes: सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान
सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget