एक्सप्लोरर

Dinner Mistakes: रात को भूलकर भी ना करें ये काम, वरना तेजी से बढ़ता चला जाएगा आपका वजन

रात को डिनर के वक्त कुछ लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है. यही वजह है कि आपको मालूम होना चाहिए कि डिनर की सही क्वांटिटी और टाइम क्या है.

Dinner Mistakes: वजन को घटाना एक बहुत ही डिफिकल्ट टास्क है. क्योंकि आपको अपने कुछ मनपसंदीदा भोजन को टाटा-टाटा बाय-बाय कहना पड़ता है, जो एक मुश्किल काम है. कुछ लोगों को लगता है कि हेल्दी फूड खाना शुरू करने से और कभी-कभार खाना स्किप करने से उनका वजन कम हो जाएगा. जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. खाना स्किप करना कभी-भी वजन घटाने में कामयाब नहीं रहा है. हालांकि अगर इससे वजन घटता भी है तो उतनी ही तेजी से वापस बढ़ भी सकता है. खाने की कुछ गलत आदतें भी वजन को बढ़ाने का काम करती हैं.

रात को डिनर के वक्त कुछ लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है. यही वजह है कि आपको मालूम होना चाहिए कि डिनर करने का सही तरीका और टाइम क्या है और आपको रात को कितना खाना खाना चाहिए. आइए जानते हैं उन डिनर मिस्टेक्स के बारे में, जो लोग अक्सर करते नजर आते हैं. 

डिनर मिस्टेक्स

1. हैवी डिनर: आर्युवेद हमेशा से इस बात पर जोर देता आया है कि रात को जितना हो सके, उतना हल्का भोजन करें. लेकिन कुछ लोग इस बात का बिल्कुल पालन नहीं करते. वह रात में भी ज्यादा हैवी फूड खा लेते हैं और फिर वजन को लेकर परेशान रहते हैं. अगर आप भी यही गलती करते हैं तो अब वक्त आ गया है कि ऐसा करना बंद कर दें. रात को इतना लाइट डिनर रखें कि आपको अपने पेट में दबाव महसूस न हो और डिनर करने के बाद भी आप हल्का महसूस करें.

2. लेट डिनर: यह दूसरी आम गलती है जो लोग अक्सर करते दिखाई देते हैं. डिनर हमेशा 8-9 के बीच कर लेना चाहिए. मगर आजकल शहरों में लोग रात 12-1 बजे तक भी खाना खाते नजर आते हैं. अगर आप भी यही गलती करते हैं तो अब से ऐसा ना करें. क्योंकि लेट नाइट डिनर करने से न सिर्फ आपका वजन बढ़ेगा, बल्कि शरीर में कई बीमारियां भी लग सकती हैं.

3. ज्यादा खाना: रात में हमेशा गरीबों की तरह भोजन किया जाना चाहिए. जितनी आपको भूख हो, खाना हमेशा उससे कम ही खाएं. ध्यान रहे कि ज्यादा खाना खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और वजन भी तेजी से बढ़ सकता है.

4. ज्यादा नमक खाना: शाम के बाद ज्यादा नमक का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे आपको वॉटर रिटेंशन की प्रॉब्लम हो सकती है. 

5. तुरंत सोना: डिनर करने के तुरंत बाद सोना लॉन्ग टर्म में शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आपको कई बीमारियां लग सकती हैं और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे तो डिनर और सोने के बीच में हमेशा 2-3 घंटे का गैप जरूर रखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बारिश में भीगने से मत करें संकोच, 'रेन बाथ' से शरीर को मिलते हैं ये 4 अद्भुत फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kidney Failure Symptoms: कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
Fatty Liver Disease: सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
Psoriasis Symptoms: क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget