एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: न डाइटिंग न जिम, 10,000 स्टेप्स चलकर कुछ ही दिनों में हो सकते हैं स्लिम ट्रिप, जानें ये कितना सच

वजन कम करने में रोजाना पैदल चलना काफी मददगार होता है. कई रिसर्च में भी ये बात पता चली है कि हर दिन वॉक करने से मोटापा तो कम होता ही है. पर कितने स्टेप्स, जानते हैं फैक्ट्स.

Weight Loss Myths Vs Facts: आजकल फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है. हर कोई अपने-अपने तरीके से वजन कम करने की कोशिश में जुटा हुआ है. हर दिन वेट लॉस करने का एक नया तरीका ट्रेंड में आता है लेकिन इनमें से कई उल्टा असर दिखाते हैं. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या रोजाना 10000 कदम चलकर वजन घटाया जा सकता है. अगर आप भी इसी सवाल के कशमकश है तो चलिए जानते हैं सच क्या है.

Myth: क्या 10,000 स्टेप्स रोज़ाना चलकर घटा सकते हैं वजन

Fact: इसका जवाब है, हां, 10,000 कदम चलना वजन घटाने में मदद कर सकता है, बशर्ते कि इसे नियमित रूप से अपनाया जाए और अन्य स्वस्थ आदतों के साथ जोड़ा जाए. दरअसल पैदल चलना आपको सेहतमंद बनाता है. कई रिसर्च में भी इस बात को माना गया है कि रोजाना चलने से दिल की बीमारी, बीपी की समस्या, डायबिटीज की टेंशन कम होती है. हालांकि कितना चलना जरूरी होता है इसे लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

Myth: पैदल चलने से दूर होती हैं कई बीमारियां 

Fact: अमेरिकन कांउसिल ऑफ एक्सरसाइज के अनुसार, दिन में कम से कम 2,500 कदम चलने वाले न चलने वालों की तुलना में कहीं ज्यादा फिट रहते हैं. एक स्टडी के मुताबिक, अगर कोई वयस्क हर दिन 10,000 कदम चलता है तो उसमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोका रिस्क कम होता है. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, डिपरेशन, ब्रेस्ट-कोलोन और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी बहुत ही कम हो जाता है.

Myth: क्या वजन कम करने के लिए 10 हजार स्टेप पर्याप्त

Fact: स्वीडन के कालमार यूनिवर्सिटी में हुई एक शोध के मुताबिक, 3,127 पर किए गए अध्ययन में पता चला कि वजन कम करने में 10 हजार कदम पर्याप्त नहीं है. स्टडी कहती है कि 6 से 12 साल की लड़कियों को हर दिन कम से कम 12,000 कदम चलना चाहिए. इसी उम्र में लड़कों को 15 हजार कमद चललने की जरूरत है. हालांकि, अगर वजन बढ़ गया है तो हर उम्र में अलग-अलग कदम चलने की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं किस उम्र में कितना चलना चाहिए...

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

वजन कम करने किस उम्र में कितना चलना चाहिए

18-40 साल महिलाएं- रोजाना 12 हजार कदम

40-50 साल की महिलाएं- हर दिन 11,000 कदम

50-60 साल की महिलाएं- हर दिन 10 हजार कदम

60 से ज्यादा उम्र की महिलाएं- 8,000 कदम प्रतिदिन

18-50 साल पुरुष- रोजाना 12 हजार कदम

50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुष- हर दिन 11 हजार कदम

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget