एक्सप्लोरर

सबसे अच्छा एनर्जी बूस्टर है Caffeine लेकिन ये लोग भूल कर भी ना करें सेवन, खड़ी हो सकती है बड़ी परेशानी

चाय और कॉफी में मिलने वाला कैफीन तनाव को कम कर रिलेक्स और एक्टिव करता है. लेकिन कई बार यही कैफीन शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है. चलिए जानते हैं कि कैफीन के फायदे क्या है और इसके संभावित नुकसान क्या है

Caffiene For Health: थकावट होने पर चाय या कॉफी पीने की जबरदस्त इच्छा होना सामान्य बात है. दरअसल चाय या कॉफी में कैफीन होता हैं जो सिर दर्द, थकावट और ऊर्जा की कमी को दुरुस्त करता है और इंस्टेंट एनर्जी देता है. दरअसल चाय और कॉफी में मिलने वाला कैफीन दिमाग से तनाव को निकाल कर रिलेक्स और एक्टिव करता है. लेकिन कई बार यही कैफीन शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है. चलिए जानते हैं कि कैफीन के फायदे क्या है और इसके संभावित नुकसान क्या है.

कैफीन के फायदे  

एक व्यक्ति को एक दिन में 400 एमजी कैफीन की जरूरत होती है. कैफीन थकावट, भूख, कमजोरी के लक्षण दूर करता है. दरअसल कैफीन युक्त फूड या पेय लेने पर ये शरीर के खून में जाकर मिल जाता है और ब्रेन की थकावट दूर करके उसे एक्टिव कर देता है. इससे कमजोरी और भूख महसूस नहीं होती और व्यक्ति खुद को तरोताजा महसूस करता है. देखा जाए तो कैफीन कोको के प्लांट में मिलने वाला स्टीमुलेंट है जो नर्वस सिस्टम के न्यूरोट्रांसमीटर (एडिनोसिन) को ब्लाक करता है जो आपको थकावट और भूख महसूस कराता है. कैफीन की खासियत ये है कि इसके  सेवन से शरीर में खुशी और उत्तेजना महसूस करवाने वाले डोपामाइन और एड्रेनेलिन हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं और इंसान खुद को खुश, तरोताजा और फ्रेश महसूस करता है.  

कैफीन के ज्यादा इनटेक के नुकसान 

  • ज्यादातर लोग चाय और कॉफी के जरिए कैफीन का सेवन करते हैं. इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट्स, कोल्ड कॉफी, चाकलेट शेक्स आदि में भी कैफीन होता है. 
  •  
  • देखा जाए तो कॉफी की तुलना में चाय में कम कैफीन होता है. एक कप कॉफी में तीन चाय के बराबर कैफीन होता है, इसलिए आप दिन में तीन चाय या एक कप कॉफी पिएंगे तो आप कैफीन की सही मात्रा का उपयोग कर सकेंगे. इससे ज्यादा कैफीन का सेवन शरीर को नुकसान कर सकता है. 
  •  
  • कैफीन अगर लिमिट से ज्यादा लिया जाए तो ज्यादा यूरिन आता है जिससे शरीर को पानी की कमी हो सकती है.
  •  
  • ज्यादा कैफीन के सेवन से आस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों की समस्या हो सकती है.

इन लोगों को नहीं करना चाहिए कैफीन का सेवन

जिन लोगों को ह्रदय की समस्या होती है या जो लोग हाई बीपी से ग्रसित हैं, उन्हें भी ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए.प्रेग्नेंट लेडीज और ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को भी ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए.जिन लोगो को अनिद्रा की समस्या है या फिर गैस्ट्रो की समस्या है, उन्हें भी कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bharatpur News: ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget