एक्सप्लोरर

Paracetamol: क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं पेरासिटामोल, जान लें ये खास बातें नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Paracetamol Uses: पेरासिटामोल का इस्तेमाल खासतौर से उन लोगों को बेहद सावधानी से करना चाहिए जिन्हें लीवर या फिर किडनी से संबंधित बीमारियां हैं. अगर आप शराब के आदी हैं तब भी ये दवा सोच-समझकर लें.

Right Use Of Paracetamol: पेरासिटामोल एक ऐसी दवाई है जो आपको भारत के अधिकांश घरों में मिल जाएगी. घर में किसी को भी सर्दी, जुकाम या बुखार हुआ, तो हम भारतीय डॉक्टर को दिखाने से पहले उसे पेरासिटामोल देना उचित समझते हैं. लेकिन क्या हम ऐसा करके सही करते हैं? इससे भी बड़ा सवाल है कि क्या हमें एक मरीज को पेरासिटामोल देने का सही तरीका पता है. अगर यह दोनों चीजें आपको नहीं पता हैं तो यह आर्टिकल पढ़कर आज आप जान जाएंगे कि पेरासिटामोल किसे, कब और कैसे दिया जाता है. इसके साथ ही हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि पेरासिटामोल के साथ और कौन सी ऐसी दवाएं हैं जिन्हें बीमार मरीज को नहीं देना चाहिए.

किन बीमारियों के लिए यूज किया जाता है पेरासिटामोल

आमतौर पर पेरासिटामोल का इस्तेमाल सर्दी, जुखाम, बुखार के लिए करते हैं. इसमें खासतौर पर वायरल फीवर होता है, जिसके लिए हम ज्यादातर पेरासिटामोल इस्तेमाल करते हैं. हालांकि सिरदर्द, मोंच या दांत के दर्द में भी कई बार हम इसका इस्तेमाल कर लेते हैं. दर्द में यह कारगर इसलिए होती है, क्योंकि पेरासिटामोल शरीर के प्रोस्टाग्लान्डिन्स नामक रसायन को प्रभावित करके एक दर्द निवारक की तरह काम करता है. इसी तरह बुखार में जब आपका बदन तप रहा होता है, तब पेरासिटामोल लेने पर वह दिमाग के उस हिस्से के तापमान को कम कर देता है जहां से पूरी बॉडी का टेंपरेचर नियंत्रित होता है.

किन लोगों को नहीं करना चाहिए पेरासिटामोल का इस्तेमाल

पेरासिटामोल का इस्तेमाल खासतौर से उन लोगों को बेहद सावधानी से करना चाहिए जिन्हें लीवर या फिर किडनी से संबंधित बीमारियां हैं. इसके साथ ही अगर आप शराब के आदी हैं तब भी आपको बहुत सोच समझकर या फिर डॉक्टर की सलाह पर ही पेरासीटामोल का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं 2 महीने से कम आयु के बच्चों को भी पेरासिटामोल नहीं देना चाहिए. सबसे खास बात यह है कि आप कभी भी 24 घंटे के भीतर पेरासिटामोल की 4 से अधिक खुराक ना लें. अगर कभी ऐसी जरूरत पड़े तो सबसे पहले चिकित्सकीय सलाह लें.

पेरासिटामोल खाने का सही तरीका क्या है

कभी भी आपको खाली पेट पेरासिटामोल नहीं खानी चाहिए. अगर यह दवाई आप खा रहे हैं तो सबसे पहले कुछ ना कुछ खा लें, ताकि आपका शरीर इस दवाई से होने वाली क्रियाओं को संभालने के काबिल बन जाए. अगर आप खाली पेट पेरासिटामोल खा लेते हैं, तो आपके शरीर में गैस बननी शुरू हो जाएगी. हो सकता है आपको एसिडिटी की भी शिकायत हो जाए. इसलिए डॉक्टर भी जब पेरासिटामोल लिखते हैं तो कहते हैं कि इसे नाश्ते और खाने के बाद ही खाया जाए.

किन दवाओं के साथ पेरासिटामोल नहीं लेना चाहिए

हर दवा का अपना एक कंपोजिशन होता है. अगर आप दो तरह की कंपोजिशन वाली दवाएं एक साथ ले लेते हैं तो इससे शरीर में कई तरह की क्रिया प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं. इसलिए अगर आप पेरासिटामोल खा रहे हैं तो उसके साथ यह दवाएं भूलकर भी न खाएं. इनमें हैं -

बुसल्फान (busulfan) जो कैंसर का इलाज करती है.

कार्बामाज़ेपिन (carbamazepine) जो मिर्गी का इलाज करती है.

कोलस्टिरमाइन (colestyramine) जो प्राथमिक बाइल सिरोसिस का इलाज करती है.

डोमपरिडोन (domperidone) जो उलटी से राहत देती है.

मेटोक्लोप्रमाइड (metoclopramide) जो अपच सहित कई ऐसी बीमारियों का इलाज करती है.

हालांकि, यहां लिखी गई सभी बातों को मानने से पहले आपको अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेना चाहिए. आपकी बीमारी और इन दवाओं के कंपोजिशन के हिसाब से आपके डॉक्टर इस पर आपको बेहतर सलाह दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt Daughter Name : अरबी, बांग्ला और संस्कृत में ये है आलिया भट्ट की बेटी 'Raha' के नाम का मतलब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके
हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके
Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?
टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Tuberculosis In Women: महिलाओं में साइलेंट किलर क्यों बन रहा टीबी, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?
महिलाओं में साइलेंट किलर क्यों बन रहा टीबी, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
Embed widget