एक्सप्लोरर

कुट्टू के आटे में ऐसा क्या होता है जो बन जाता है जहर? जरूर जान लीजिए ये बात

कुट्टू का आटा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है. जरूरत से ज्यादा खाने या गलत तरीके से पकाने पर यह शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकता है.

Kuttu Atta : देशभर में चैत्र नवरात्रि का त्योहार चल रहा है. नौ दिनों तक शक्ति की उपासना की जाती है. बड़ी संख्या में लोग 9 दिनों तक व्रत रखते हैं. उपवास में अनाज का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में कुट्टू और सिंघाड़े का आटा जैसी व्रत में खाई जाने वाली चीजों का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ जाता है. यह न सिर्फ व्रत के लिए, बल्कि सेहत (Health) के लिए भी बेहद फायदेमंद है. हालांकि, इन दिनों कई जगहों पर कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं. देहरादून से लेकर सहारनपुर तक बड़ी संख्या में लोग इस आटे को खाने के बाद अस्पताल पहुंच गए हैं. कई जगह तो मिलावट का भी खेल चल रहा है. ऐसे में कुट्टू के आटे को लेकर सावधानियां बरतनी चाहिए.

क्या कुट्टू का आटा जहरीला बन सकता है

नवरात्रि और व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन आम बात है. यह हेल्दी और ग्लूटेन-फ्री होने के कारण डाइट कॉन्शियस लोगों की भी पसंद है, लेकिन कुट्टू का आटा गलत तरीके से खाने पर जहर भी बन सकता है. अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

कुट्टू का आटा कितने दिनों में खराब होता है

कुट्टू का आटा नमी, तापमान और गलत स्टोरेज से जल्दी खराब हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस आटे की शेल्फ लाइफ बाकी आटों की तुलना में कम होती है, क्योंकि इसमें नेचुरल तेल ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो जल्दी ऑक्सीडाइज हो सकते हैं. अगर इस आटे को सही तरीके से स्टोर न किया जाए या कंटेनर में नमी चली जाए तो फफूंद और बैक्टीरिया लग सकते हैं.

कुट्टू के आटे में ऐसा क्या है कि जहर बन सकता है

कुट्टू का आटा एक तरह का 'प्सूडो-सीरियल' (Pseudo-cereal) है, जो ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन इसके कुछ ऐसे गुण भी हैं, जो गलत तरीके से सेवन करने पर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

1. पचाने में भारी होता है

कुट्टू के आटे में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे यह पचाने में भारी होता है. अगर इसे जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

2. सही तरीके से न पकाने पर हो हानिकारक

अगर कुट्टू के आटे को अच्छे से न पकाया जाए, तो यह शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

3. एलर्जी का खतरा

कुछ लोगों को कुट्टू से एलर्जी हो सकती है. इससे त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. ब्लड प्रेशर कम कर सकता है

कुट्टू के आटे में हाइपोटेंशन (Hypotension) यानी ब्लड प्रेशर कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं. इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए, तो लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है.

5. ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से नुकसान

अक्सर लोग कुट्टू के आटे से पूरी और पकौड़े बनाकर खाते हैं. ज्यादा तला-भुना खाने से पेट में जलन, गैस और मोटापे की समस्या हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget