एक्सप्लोरर

Whey Protein: ज्यादा Whey Protein का सेवन करने से हो सकता है नुकसान, जानिए सही मात्रा कितनी है?

Whey Protein: जिम जाने वाले या फिर बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वालों के लिए व्हे प्रोटीन अच्छा सोर्स है. ये शुद्ध शाकाहारी प्रोटीन सप्लीमेंट है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी 9 एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं.

Healthy Protein Source: आजकल लोगों में फिट रहने का क्रेज काफी बढ़ गया है. हालांकि ये अच्छी बात है. अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना या फिर स्टार्स को देखकर उनकी जैसी मसल्स और एब्स बना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई लोग फिटनेस को लेकर इतने क्रेजी होते हैं कि घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ जिम और वर्कआउट करने से बॉडी नहीं बनती. आपको इसके लिए हेल्दी डाइट लेने की भी जरूरत होती है. जिम करने वाले लोगों को अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करना जरूरी होता है. आप प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के सेवन से प्रोटीन की कमी हो पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा मार्केट में कई तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी मौजूद हैं. जिम और एक्सरसाइज करने वालों के लिए व्हे प्रोटीन काफी फायदेमंद होता है. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. जानते हैं क्या होता है व्हे प्रोटीन? 

Whey Protein: ज्यादा Whey Protein का सेवन करने से हो सकता है नुकसान, जानिए सही मात्रा कितनी है?

क्या होता है Whey Protein? 
बॉडी बिल्डिंग करने वालों और फिटनेस लवर्स की पहली पसंद होता है Whey Protein. आप इसे आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये पाउडर फॉर्म में होता है जिसे आप पानी, दूध या यॉगर्ट में मिलाकर खा सकते हैं. ये एक हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है, जो पूरी तरह से शाकाहारी होता है. ये शुद्ध मट्ठे से बनाया जाता है. व्हे प्रोटीन से शरीर को सभी जरूरी 9 एमीनो एसिड्स मिलते हैं. इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. व्हे प्रोटीन में फैट और कार्ब्स न के बराबर होता है. प्रोटीन से भरपूर व्हे को सोया, मट्ठे और मटर से बनाकर भी तैयार किया जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए व्हे प्रोटीन बेस्ट है. 

Whey Protein: ज्यादा Whey Protein का सेवन करने से हो सकता है नुकसान, जानिए सही मात्रा कितनी है?

कितनी मात्रा में सेवन करें?
व्हे प्रोटीन के अलावा अगर आप दूसरे सोर्स से भी प्रोटीन की पूर्ति कर रहे हैं तो आपको रोज 1-2 चम्मच व्हे पाउडर का ही सेवन करना चाहिए. हां अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है या कोई दूसरा सोर्स नहीं है तो आप 2 या उससे ज्यादा स्कूप व्हे प्रोटीन ले सकते हैं. अगर आप व्हे प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं तो एक बार अपने फिटनेस ट्रेनर या न्यूट्रिशनिष्ट से जरूर सलाह लें. जरूरत से ज्यादा व्हे प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है.

Whey Protein: ज्यादा Whey Protein का सेवन करने से हो सकता है नुकसान, जानिए सही मात्रा कितनी है?

Whey Protein से होने वाले नुकसान
1- अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो आप मट्ठा प्रोटीन का उपयोग नहीं कर सकते हैं.
2- अगर आपको पहले से लीवर और किडनी की समस्या है तो व्हे प्रोटीन से आपको नुकसान हो सकता है.
3- ज्यादा व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करने से आपको पेट और डाइजेशन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
4- व्हे प्रोटीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके पेट में ऐंठन, सूजन, दस्त, पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
5- व्हे प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में हार्मोनल संतुलन भी बिगड़ सकता है. ये एस्ट्रोजेन गतिविधि को कम करके शरीर में वास्तविक एस्ट्रोजन को ब्लॉक कर सकते हैं. इससे महिलाओं में प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D For Kids: विटामिन डी की कमी से बच्चों में बढ़ जाता है रिकेट्स का खतरा, हड्डियां और इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget