एक्सप्लोरर

सुबह वर्कआउट से पहले खानी चाहिए ये चीजें... मिलेगी एनर्जी और बढ़ेगी फिटनेस

What To Eat Before Workout: दिन की शुरुआत वर्कआउट के साथ करना बहुत अच्छी आदत है. अगर आपको सुबह भूख लगती है तो एक्सर्साइज से पहले आप क्या खा सकते हैं, यहां जानें...

Morning Workouts: सुबह-सुबह वर्कआउट करना एक अच्छी आदत है. आप जब वर्कआउट करते हैं तो ना केवल बॉडी से बल्कि ब्रेन से भी फिट रहते हैं. और बॉडी-ब्रेन की ये फिटनेस आपको लाइफ में बहुत कुछ अचीव कराती है. वैसे भी आज के समय में सबसे रिच वही है, जिसके पास फिजिकल और मेटल हेल्थ है. सुबह के समय किया गया वर्कआउट करियर ग्रोथ के लिए भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि इस समय पर आपको अपने पूरे दिन के लिए कूल माइंड होकर प्लानिंग करने का टाइम मिल जाता है. 

यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो सुबह वर्कआउट करने के कई फायदे हैं. अब कुछ लोगों का सवाल होता है कि सुबह उठने के बाद खाली पेट वर्कआउट हम नहीं कर पाते हैं क्योंकि जब तक फ्रेश होकर ब्रश करके खुद को वर्कआउट के लिए रेडी करते हैं, हमें भूख लगने लगती है. इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि भूख लगना हेल्दी डायजेशन की निशानी भी है. जरूरी है ये जानना कि वर्कआउट से पहले आप क्या-क्या खा सकते हैं, कितनी देर पहले खा सकते हैं और वर्कआउट करने के बाद तेज भूख लगे तो कितनी देर बाद आपको कुछ खाना चाहिए... इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां दिए जा रहे हैं.

वर्कआउट से पहले क्या खाएं?

वर्कआउट से पहले हमेशा उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है. ऐसा करने से आपको वर्कआउट के लिए प्रॉपर एनर्जी मिलेगी. लेकिन ये तभी संभव है जब आपने इसे वर्कआउट से 2 से 3 घंटे पहले खाया हो. इसमें आप क्या-क्या खा सकते हैं तो इसका उत्तर है, साबुत अनाज से बने फूड्स, सीरियल्स, ब्रेड, पैनकेक, उबाली हुई वेजिटेबल्स, होल वीट पास्ता, केला, ओटमील, इत्यादि. लेकिन ऐसी चीजें ना खाएं, जिनमें शुगर अधिक होती है. क्योंकि ऐसा करने से बॉडी में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने लगेगी और आप खुद को अधिक थका हुआ फील कर सकते हैं. इसके साथ ही आप हाई प्रोटीन और अधिक फैट से भरी चीजें ना खाएं.

वर्कआउट से आधा या एक घंटा पहले क्या खा सकते हैं? तो इसका उत्तर है कि आप दूध-टोस्ट ले सकते हैं. केला खा सकते हैं. रात को भिगोकर रखे गए ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं. इनमें किशमिश या मुनक्का जरूर होनी चाहिए. लेकिन आप जो भी खाएं, सीमित मात्रा में खाएं. इतना कि आपको भूख भी फील ना हो और वर्कआउट के दौरान क्रैंप्स भी ना आएं.

कितनी मात्रा में खाएं?

ना तो आपको इतना अधिक खाना है कि आप एक्सर्साइज ना कर पाएं और ना ही इतना कम खाना है कि आप खुद को भूखा फील करें. इस बात को दिमाग में रखें कि शुगर युक्त चीजें खाने के लिए इसलिए मना किया गया है क्योंकि इनसे ब्लड शुगर तुरंत बढ़ने लगता है. जिसे मैनेज करने के लिए बॉडी को इनसुलिन का प्रॉपर सीक्रेशन बढ़ाना पड़ता है, इसमें एनर्जी लगती है और आप खुद को अधिक थका हुआ फील कर सकते हैं. 

जबकि बाकी आप जो कुछ भी खाएंगे, उसे खाने से आपको वर्कआउट के दौरान एनर्जी नहीं मिलेगी... क्योंकि खाया हुआ फूड डायजेस्ट होने में समय लेता है और इससे एनर्जी बनने में भी समय लगता है. लेकिन इसे खाने का मकसद ये है कि आपको वर्कआउट के दौरान भूख फील ना हो. क्योंकि यदि आप खुद को भूखा फील करेंगे तो खुद से ही वीकनेस भी फील होने लगेगी. यदि आप कुछ खाना नहीं चाहते हैं तो वर्कआउट से आधा घंटा पहले दूध पी सकते हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: ये हैं खून बढ़ाने वाले फूड्स... इन्हें खाएंगे तो थका नहीं पाएगी जिंदगी की भागदौड़

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harish Rana Organ Donation: इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा ने दान किए हार्ट वॉल्व और कॉर्निया, इन्हें कैसे किया गया ट्रांसप्लांट?
इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा ने दान किए हार्ट वॉल्व और कॉर्निया, इन्हें कैसे किया गया ट्रांसप्लांट?
Nose Bleeding: गर्मियां शुरू होते ही नाक से निकलने लगता है खून, जानें कब नॉर्मल और कब है टेंशन लेने की जरूरत?
गर्मियां शुरू होते ही नाक से निकलने लगता है खून, जानें कब नॉर्मल और कब है टेंशन लेने की जरूरत?
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget