एक्सप्लोरर

Healthy Protein Source: क्या है Whey Protein? जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

What Is Whey Protein: व्हे प्रोटीन शरीर में प्रोटीन के कमी को दूर करता है. इसमें सभी अमिनो एसिड्स पाए जाते हैं. जिम या एक्सरसाइज करने वालों के लिए Whey Protein अच्छा सप्लीमेंट है.

Healthy Protein Source: अगर आप शानदार बॉडी पाना चाहता है, तो आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा. मसल्स और एब्स बनाने को लेकर युवाओं में काफी क्रेज बढ़ रहा है. आपको जिम और फिटनेस सेंटर्स पर बड़ी संख्या में लोग वर्कआउट करते नजर आ जाएंगे. फिटनेस के शौकीन लोगों को अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. इसके लिए आप कई तरह के नेचुरल सोर्स से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. अगर आपके पास वक्त की कमी है तो आप मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सहारा भी ले सकते हैं, इससे वजन कंट्रोल करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स व्हे प्रोटीन को माना जाता है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है. फिटनेस लवर्स की पहली पसंद है Whey Protein. इसे आप आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे दूध या पानी में मिक्स करके पी सकते हैं. 

Healthy Protein Source: क्या है Whey Protein? जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

Whey Protein क्या होता है? 
ये एक हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है जो पूरी तरह से शाकाहारी तत्वों से निर्मित होता है. व्हे प्रोटीन कंप्लीट प्रोटीन है, इसमें 9 शरीर के लिए जरूरी अमिनो एसिड्स पाए जाते हैं. व्हे प्रोटीन से मसल्स के निर्माण में मदद मिलती है. इसे आप आसानी से डाइजेस्ट कर सकते हैं. 

Healthy Protein Source: क्या है Whey Protein? जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

प्रोटीन के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन करें
अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आपके लिए व्हे प्रोटीन अच्छा स्रोत है. व्हे प्रोटीन दूध से बना हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है. इसे शुद्ध मट्ठे से तैयार किया जाता है. इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड्स काफी पाए जाते हैं. सबसे अहम बात ये है कि इसके सेवन से शरीर में फैट और कार्ब्स बिल्कुल नहीं जाता है. इसे पचाना भी आसान है और इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है. सोया, मट्ठा और मटर से भी व्हे प्रोटीन बनाया जाता है. 

Healthy Protein Source: क्या है Whey Protein? जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

Whey Protein कितना लेना चाहिए?
किसी दूसरे प्रोटीन सप्लीमेंट या आहार के साथ आपको इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए, लेकिन अगर आप सिर्फ व्हे प्रोटीन का ही सेवन कर रहे हैं तो आपको 2-3 चम्मच व्हे प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. आप अपनी डाइट में इसे शामिल करने से पहले डाइटीशियन या अपने फिटनेस एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं. ज्यादा मात्रा में व्हे प्रोटीन का सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं. 

Healthy Protein Source: क्या है Whey Protein? जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

Whey Protein के नुकसान
1 व्हे प्रोटीन के ज्यादा सेवन से कुछ लोगों को पेट और डाइजेशन से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं. 
2 ज्यादा व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करने से पेट में ऐंठन, सूजन, दस्त, पेट फूलना जैसी दिक्कत हो सकती है. 
3 कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, ऐसे लोगों को मट्ठा प्रोटीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
4 अगर आपको लीवर और किडनी से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपको इससे नुकसान पहुंच सकता है. 
5 जरूरत से ज्यादा व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करने से हार्मोनल संतुलन भी बिगड़ सकता है. महिलाओं में प्रजनन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Gain Drinks: वजन बढ़ाने के लिए 'सुपरड्रिंक', रोज पीएं 5 हेल्दी हाई-कैलोरी वाले प्रोटीन शेक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
Medicine Price Rise India: ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर
ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!

Embed widget