एक्सप्लोरर

जवान लोगों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की मांसपेशियां मोटी हो जाती है. जिसे हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी भी कहा जाता है. यह एक जेनेटिक स्थिति है जिसमें युवा लोगों में अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो रहे है.

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट अटैक से मौत हो गई. दरअसल हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की मांसपेशियां मोटी हो जाती है. जिसे हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी भी कहा जाता है. यह एक जेनेटिक स्थिति है जिसमें युवा लोगों में अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु सबसे आम कारण है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण दिल की मांसपेशियां बहुत मोटी हो जाती है. मोटा होने के कारण दिल ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पाता है.

उदाहरण के लिए युवा एथलीटों (35 वर्ष से कम) में अचानक मृत्यु का अधिकांश भाग अंतर्निहित हृदय संबंधी असामान्यताओं के कारण होता है. जिसमें हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी, जन्मजात कोरोनरी विसंगतियां और अतालताजन्य दायां वेंट्रिकुलर डिस्प्लेसिया (ARVD) शामिल हैं.

हार्ट अटैक से युवाएं हो रहे हैं पीड़ित

खासतौर पर वह जो एथलीट हैं या फिर स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव हैं..तमाम एक्सरसाइज और डिसिप्लिन के बावजूद हार्ट अटैक क्यों युवाओं को अपना शिकार बन रहा है. हाल ही में मैच के दौरान पवेलियन लौटते वक्त अचानक हार्ट अटैक से 35 साल की उम्र के क्रिकेटर इमरान पटेल की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह कि आखिर फिट और यंग लोगों को हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट क्यों आ रहा है.

एथलीट को भी पड़ रहे हैं हार्ट अटैक

खासतौर पर वह जो एथलीट हैं या फिर स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव हैं..तमाम एक्सरसाइज और डिसिप्लिन के बावजूद हार्ट अटैक क्यों युवाओं को अपना शिकार बन रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिकतर लोग फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देते हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ उनकी लगातार खराब होती चली जाती है. लंबे समय तक ऐसा होने से वह मेंटल इलनेस का शिकार हो जाते हैं और इसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है.

ज्यादा तनाव, एंजायटी, डिप्रेशन और अन्य मानसिक दिक्कतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती हैं. मेंटल हेल्थ आपके हार्ट से सीधे तौर पर जुड़ी हुई होती है. दिमागी परेशानियां दिल की दुश्मन बन सकती हैं और आप मौत के मुंह में समा सकते हैं. ज्यादा तनाव, एंजायटी, डिप्रेशन और अन्य मानसिक दिक्कतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती हैं. मेंटल हेल्थ आपके हार्ट से सीधे तौर पर जुड़ी हुई होती है. दिमागी परेशानियां दिल की दुश्मन बन सकती हैं और आप मौत के मुंह में समा सकते हैं.

जिम हमेशा क्वालिफाइड ट्रेनर के निर्देशों के अनुसार ही करनी चाहिए. खानपान को बेहतर बनाना चाहिए और सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल, सिगरेट और अल्कोहल समेत कुछ गलत आदतें भी हार्ट के लिए खतरनाक होती हैं.

आईसीएमआर ने एक स्टडी के बाद बताया है कि भारत में पिछले कुछ साल में युवाओं की असामयिक मौत की वजह कोविड वैक्सीनेशन नहीं, बल्कि कुछ और है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को राज्यसभा में आईसीएमआर की यह स्टडी रिपोर्ट पेश की. भारत में युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु का जोखिम कोविड-19 वैक्सीनेशन से नहीं बढ़ा है. यह स्टडी बताती है कि टीकाकरण वास्तव में ऐसी मौतों की संभावना को कम करता है. दरअसल, पिछले कुछ समय से यह चर्चा चल रही थी कि कोविड टीकाकरण की वजह से युवाओं की असामयिक मृत्यु हो रही है, लेकिन इस रिपोर्ट ने इन आशंकाओं को काफी हद तक दूर किया है.

18-45 वर्ष की आयु वालों पर की गई स्टडी

ICMR की ओर से की गई इस स्टडी में 18-45 वर्ष की आयु के ऐसे व्यक्तियों पर फोकस किया गया, जो स्पष्ट रूप से स्वस्थ थे और जिनमें कोई ज्ञात बीमारी नहीं थी और जिनकी 1 अक्टूबर, 2021 और 31 मार्च, 2023 के बीच अचानक मृत्यु हो गई. यह रिसर्च 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों में किया गया था.

यह भी पढ़ें : कुछ पुरुषों में इस वजह से बढ़ने लगते हैं स्तन, जान लें इसे ठीक करने का तरीका

स्टडी के विश्लेषण में कुल 729 मामले ऐसे थे जिनमें अचानक मृत्यु हो गई थी, जबकि 2916 सैंपल ऐसे थे जिन्हें हार्ट अटैक आने के बाद बचा लिया गया था. निष्कर्षों से पता चला कि कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक, विशेष रूप से दो खुराक लेने से, बिना किसी कारण के अचानक मृत्यु की संभावना काफी कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

इन्हें बताया गया है अचानक मौत का कारण

अध्ययन में कई ऐसे कारकों की भी पहचान की गई है जो अचानक मृत्यु के जोखिम को बढ़ाते हैं. इसमें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती रहने की हिस्ट्री, परिवार में पहले से ही अचानक मृत्यु की हिस्ट्री, मौत से 48 घंटे पहले शराब पीना, मनोरंजन के लिए नशीली दवाओं का उपयोग और मृत्यु से 48 घंटे पहले अधिक शारीरिक गतिविधि (जिम में एक्सरसाइज) शामिल है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
Psoriasis Symptoms: क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget