एक्सप्लोरर

Cold and Flu: ठंड में ही सबसे ज्यादा क्यों होता है सर्दी और जुकाम, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला जवाब

Cold and Flu In Winter: सर्दियों के मौसम में जैसे ही सर्द हवाएं चलती हैं यह नाक में मौजूद इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती हैं, जिसकी वजह से बाहरी वायरस से नाक के अंदर का इम्यून सिस्टम लड़ नहीं पाता.

Cold and Flu In Winter: सर्दी जुकाम बीमारी ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन अगर आपको हो जाए तो है इतनी ज्यादा परेशान करती है कि आप कोई काम ढंग से नहीं कर सकते. इस बीमारी में पेशेंट दिन भर छींकता और खांसता रहता है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक तेजी से फैलने वाली और लोगों को संक्रमित करने वाली बीमारी है. यानी अगर आपके आसपास किसी को सर्दी जुकाम है तो वहां से यह वायरस आप तक भी पहुंच सकता है. हालांकि, कई बार हमारे मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिरकार ठंडियो में ही सबसे ज्यादा हमें सर्दी जुकाम क्यों परेशान करता है. इसका जवाब स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन, कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है.

इसे लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन, कैलिफोर्निया में राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर जारा पटेल ने इसे लेकर कहा कि सर्दियों के मौसम में जैसे ही ठंडी हवाएं चलती हैं यह नाक में मौजूद इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती हैं, जिसकी वजह से बाहरी वायरस से नाक के अंदर का इम्यून सिस्टम लड़ नहीं पाता. जरा पटेल कहती हैं, 'ठंडी हवाओं की वजह से जैसे ही तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचता है नाक के अंदर मौजूद इम्यून सिस्टम वाली कोशिकाओं का लगभग 50 फीसद हिस्सा मर जाता है. इसकी वजह से जब सर्दी जुकाम के वायरस नाक के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं तो हमारा इम्यून सिस्टम उनसे लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता और हमें सर्दी जुकाम घेर लेती है.

रिसर्च में यह बातें निकल कर सामने आईं

मैसाचुसेट्स आई एंड ईयर में ओटोलरिंगोलॉजी के निदेशक और हार्वर्ड मेडिकल में एसोसिएट प्रोफेसर, राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर बेंजामिन ब्लेयर और उनकी टीम जो इस रिसर्च में शामिल थी, ने कहा कि ठंडी हवाएं वायरल संक्रमण के बढ़ने की प्रक्रिया से पूरी तरह से जुड़ी हुई हैं. जैसे ही यह ठंडी हवाएं तापमान को थोड़ा सा नीचे गिराती हैं, हमारे इम्यून सिस्टम का आधा हिस्सा मर चुका होता है. रिसर्च में पाया गया कि जब किसी सर्दी जुकाम वाले वायरस का नाक पर हमला होता है तो नाक की बाहरी कोशिकाओं का उत्पादन 160 फ़ीसदी तक बढ़ जाता है. यह कोशिकाएं पूरी कोशिश करती हैं कि वायरस को अंदर न जाने दें. लेकिन, जैसे ही ठंडी हवाएं चलती हैं, यह सिस्टम धीमा पड़ जाता है और उस तरह से रक्षा करने वाली कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता जैसा कि अन्य मौसम में करता है.

चार लोगों पर किया गया रिसर्च

डॉक्टर बेंजामिन ब्लेयर और उनकी टीम ने इस पूरी प्रक्रिया का पता लगाने के लिए 4 लोगों पर अध्ययन किया. इन लोगों को पहले नार्मल टेंप्रेचर पर चेक किया गया और उनके इम्यून सिस्टम का पता लगाया गया. उसके बाद इन्हें 4.4 डिग्री सेल्सियस के तापमान में ले जाया गया और फिर उनके इम्यून सिस्टम की जांच की गई. इस जांच में पता चला कि जैसे ही यह लोग ठंडी हवाओं के संपर्क में आए और नाक के अंदर का तापमान 9 डिग्री फारेनहाइट तक गिरा, वहां मौजूद इम्यून कोशिकाओं का 42 फ़ीसदी हिस्सा समाप्त हो गया.

ठंडी में सर्दी जुकाम से कैसे बचें

शोधकर्ताओं ने रिसर्च के बाद यह भी बताया कि आप ठंड में सर्दी जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से कैसे बच सकते हैं. इसका सबसे सरल और बेहतर तरीका है मास्क पहनना. शोधकर्ताओं का मानना है कि मास्क न केवल आपको वायरस के सीधे हमले से बचाता है, बल्कि यह एक तरह से नाक को स्वेटर पहनाने जैसा है. मास्क पहनने से नाक के अंदर का तापमान भी ज्यादा नहीं गिरता और वहां मौजूद इम्यून सिस्टम वाली कोशिकाएं सही स्थिति में काम करती हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि आप अपने आसपास के वातावरण को जितना गर्म रखते हैं आपके शरीर का इम्यून सिस्टम उतना ही बेहतर काम करता है.

ये भी पढ़ें: क्या होते हैं एशियन टाइगर मच्छर, जिसके काटने से व्यक्ति कोमा में चला गया

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget