एक्सप्लोरर

क्या आपको भी अपने शरीर पर दिखते हैं नीले निशान? हलके में मत लीजिए...हो सकते है गंभीर बीमारी के संकेत

Cause Of Bruises: अगर आपको भी अपने शरीर पर नीले निशान नजर आते हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह आपके शरीर में कई सारी कमियों की तरफ इशारा करता है.आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते है

Cause Of Bruises: अक्सर चलते-फिरते हम किसी चीज से टकरा जाते हैं और हमें चोट लग जाती है. उस वक्त तो कुछ पता नहीं चलता है लेकिन कुछ घंटों के बाद शरीर पर नीला निशान पड़ जाता है. दरअसल जब चोट लगती है और उस जगह से खून नहीं निकलता है तो उस जगह की स्किन नीली हो जाती है.ऐसा खून जमने पर होता है. इसे ब्रूसेसे कहते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोगों को बिना चोट के भी यह निशान हो जाते हैं.अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये आपके शरीर में कई सारी कमियों की तरफ इशारा करता है. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते है

शरीर पर नीले निशान होने के कारण

1.ऐसा शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण हो सकता है. दरअसल यही विटामिन है जो कॉलेजन बनाने में मदद करता है. ये आपके ब्लड वेसल्स को सही रखता है. इस विटामिन की कमी के कारण शरीर पर निशान पड़ने लगते हैं. इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपने डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, कीवी का सेवन कर सकते हैं.

2.विटामिन के की कमी से भी आपके शरीर पर नीले निशान बन सकते हैं. दरअसल विटामिन के ब्लड को जमने में मदद करता है और ब्लीडिंग को रोकता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो घाव और नीले निशान नजर आ सकते हैं. इसके लिए आपको अपने डाइट में विटामिन के रिच फूड का सेवन करना चाहिए.

3.डायबिटीज के मरीजों को ये नीला निशान बहुत ज्यादा होता है. हाई ब्लड शुगर रहने से आपकी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में जरा सा भी आपके मसल्स पर दबाव पड़ता है तो यह नीले निशान पड़ सकते हैं.

4.प्लेटलेट्स की कमी के कारण भी यह नीले निशान पड़ सकते हैं. दरअसल प्लेटलेट्स एक प्रकार की ब्लड कोशिकाएं होती है जो रक्त के थक्के बनने से रोकने के लिए आपस में चिपक जाती है. जब आपके खून में पर्याप्त प्लेटलेट्स नहीं होते हैं तो ये नीले निशान का कारण बन सकते हैं.

5.अगर आपको हाल ही में स्ट्रोक हुआ है या फिर कार्डियक कि स्टैंड प्लेसमेंट हुआ है तो डॉक्टर खून पतला करने वाली दवाई दे सकता है, जिससे ब्लड वेसल्स कमजोर होते हैं और इस पर हल्का दबाव पड़ने पर भी नीले निशान पड़ जाते हैं.

6.ब्लड और बोन मैरो से जुड़े कैंसर के कारण भी शरीर पर जगह-जगह नीले निशान पड़ सकते हैं. ऐसे लोगों के शरीर में ब्लड वेसल से खून बहने को रोकने के लिए पर्याप्त प्लेटलेट्स नहीं बन पाते.वहीं ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स हीमोफीलिया के कारण भी आपके शरीर पर ऐसे निशान पड़ सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम

वीडियोज

Janhit: 'आप' तो बेदाग हैं जी ! | Arvind Kejriwal | Delhi Liquor Policy Case | BJP | ABP News
Bharat Ki Baat: BJP मॉडल से 2027 जीतेंगे Akhilesh Yadav | UP Politics | abp News
Seedha Sawal: आरोप लगाए, जांच बिठाई, जेल डाला...कोर्ट ने दाग धो डाला? | Sandeep Chaudhary
Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल को 'क्लीन चिट'... धुल गए 'दाग' | PM Modi | AAP
Mahadangal: घोटाला नहीं हुआ, केजरीवाल ने उठा ली गदा! | Manish Sisodia | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget