एक्सप्लोरर

क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए पुराना मटका? जानिए क्या होते हैं इसके नुकसान

Clay pots in Summer : गर्मियों में मिट्टी के मटके से पानी पीना फायदेमंद होता है, लेकिन पुराने मटके से पानी पीना उतना ही नुकसानदेह. आइए जानते हैं क्यों?

Clay pots in Summer : गर्मियों में मिट्टी के मटके का इस्तेमाल करना एक  परंपरागत तरीका है, जिससे पानी को ठंडा और शुद्ध रखा जाता है. यह न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराना मटका इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

बहुत से लोग एक ही मटके को कई महीनों या सालों तक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को न्योता दे सकता है. आइए जानते हैं कि पुराने मटके का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?

बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन का खतरा

मिट्टी छिद्रयुक्त होती है, जिससे मटके के अंदर नमी बनी रहती है. समय के साथ इसमें बैक्टीरिया, फंगस और शैवाल  पनपने लगते हैं. इन्हें साफ करना मुश्किल होता है और ये पानी को दूषित कर सकते हैं. इसलिए पुराने मटके का इस्तेमाल करने से बचें. 

क्रैक या लीकेज से टॉक्सिन का रिसाव

पुराने मटकों में अक्सर महीन दरारें आ जाती हैं. ये दरारें न सिर्फ मटके की मजबूती को कमजोर करती हैं, बल्कि उनमें गंदगी जम जाती है जो धीरे-धीरे पानी में घुलने लगती है. इससे टॉक्सिक तत्व पानी में मिल सकते हैं, जो पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बनते हैं. इसलिए कोशिश करें कि कुछ महीनों पर मटका बदल लें. 

पानी के गंध और स्वाद में बदलाव

पुराना मटका लंबे समय तक इस्तेमाल होने पर गंध छोड़ने लगता है, जिससे पानी का स्वाद भी बिगड़ सकता है. यह संकेत होता है कि मटका अब उपयोग लायक नहीं है.

सफाई में होती है कठिनाई

नए मटके की तुलना में पुराने मटकों की सफाई कठिन होती है. मिट्टी की सतह पर गंदगी जम जाती है जिसे साधारण धोने से हटाना मुश्किल होता है. ऐसे में अगर मटका ठीक से साफ न हो तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें - गर्मियों में आने वाले इन फलों को खा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, नोट कर लीजिए नाम

किस समय मटका बदल देना चाहिए?

अगर मटके में दरारें या रिसाव दिखे, तो समझ जाएं मटका बदलने का वक्त आ गया है. इसके अलावा पानी के स्वाद और गंध में बदलाव, अंदर की सतह पर सफेद परत या फंगस नजर आए, तो इस स्थिति में तुरंत मटका बदल लें. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड्स पेन का पैटर्न: पहले दिन ज्यादा, बाद में कम क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया असली कारण
पीरियड्स पेन का पैटर्न: पहले दिन ज्यादा, बाद में कम क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया असली कारण
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच

वीडियोज

US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget