एक्सप्लोरर

रात में देर से सोने वालों को कई बीमारियों का खतरा! जानिए 8-10 बजे के बीच सोना क्यों जरूरी?

समय पर सोने से नींद के पैटर्न को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है. जबकि गलत समय पर सोना आपकी सेहत पर कई बुरे प्रभाव डाल सकता है. आइए जानते हैं कि रात को जल्दी सोने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

रात 8 से 10 बजे के बीच सोने को वर्षों से एक अच्छी आदत माना जाता रहा है. हालांकि आजकल के बिज़ी रूटीन की वजह से लोग अक्सर समय पर सो नहीं पाते. जबकि कुछ लोगों को रात को देर से सोने की आदत होती है. क्या आप जानते हैं कि समय पर सोना आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है? और सोने का गलत समय आपके पूरे स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारी बॉडी को एक नेचुरल सर्केडियन रिदम पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो सूर्योदय और सूर्यास्त के साथ तालमेल बिठाने का काम करता है. समय पर सोने से नींद के पैटर्न को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है. जबकि गलत समय पर सोना आपकी सेहत पर कई बुरे प्रभाव डाल सकता है. आइए जानते हैं कि रात को जल्दी सोने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

1. अच्छी नींद: जब हम समय पर सोते हैं तब हमारे शरीर को रेस्ट करने और फिर से तरोताजा दिखने के लिए अच्छा-खासा वक्त मिल जाता है. इसके कई फायदे भी होते हैं, जैसे- मूड का अच्छा रहना, प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी और एक्टिवनेस आदि. अच्छी और पर्याप्त नींद लेने से डायबिटीज, दिल की बीमारी और मोटापे जैसी शारीरिक समस्याओं के पैदा होने का खतरा नहीं रहता.

2. हार्मोन को करता है कंट्रोल: जल्दी और समय पर सोने से हमारे शरीर के हार्मोन को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है, खासतौर से स्ट्रेस से संबंधित हार्मोन को. कोर्टिसोल, जो कि हमारे स्ट्रेस रिसपॉन्स के लिए जिम्मेदार एक हार्मोन है, ये रात के शुरुआती घंटों के दौरान सबसे कम होता है. रात में जल्दी सोने से कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है. इसका हमारे पूरे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

3. मजबूत इम्यून सिस्टम: रात को समय पर सोने और अच्छी नींद लेने से हमारे शरीर को ज्यादा व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन करने में मदद मिल सकती है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पर्याप्त नींद लेने से हमारे शरीर को अलग-अलग बीमारियों से तेजी से उबरने में भी सहायता मिलती है.

4. भूख पर कंट्रोल: जल्दी सोने से भूख को कंट्रोल करने और हेल्दी खाने की आदतों को बढ़ावा देने में भी सहायता मिल सकती है. जब हम अच्छी और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो हमारा शरीर भूख हार्मोन घ्रेलिन का ज्यादा उत्पादन करता है और लेप्टिन हार्मोन का कम उत्पादन करता है. इससे ओवरईटिंग और वजन बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है. जल्दी सोने और पर्याप्त नींद लेने से इन हार्मोनों को कंट्रोल करने और हेल्दी फूड खाने की आदतों को बढ़ावा मिलता है. 

5. मेंटल हेल्थ: नींद की कमी के कारण कई लोग बेवजह की चिंता और डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं. जल्दी सोने से इन परेशानियों से निपटने में मदद मिल सकती है. पर्याप्त नींद लेने से हमारी मेंटल हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: केले के छिलके हो गए काले, तो भी इन्हें घर से ना निकाले! इन्हें खाने से दूर होगा कैंसर का खतरा, मिलेंगे ये 5 फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Adulterated Ginger Garlic Paste: अदरक-लहसुन का मिलावटी पेस्ट सेहत के लिए कितना खतरनाक, किन अंगों को सड़ा देता है यह?
अदरक-लहसुन का मिलावटी पेस्ट सेहत के लिए कितना खतरनाक, किन अंगों को सड़ा देता है यह?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget