एक्सप्लोरर

डियर लेडीज...इन कमियों की वजह से आप समय-समय पर पड़ जाती हैं बीमार, ऐसे पूरी करें कमी

Womens Health: अगर आप भी कामकाजी महिला हैं. घर और ऑफिस दोनों ही जिम्मेदारियां संभाल रही हैं.आपको भी हर वक्त कमजोरी और थकान महसूस होती है तो समझ जाइए, आपके शरीर में इन पोषक तत्व की कमी हो गई है.

Womens Health: आज के दौर में महिलाओं को डबल मेहनत करनी पड़ती है. घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां महिलाएं बखूबी निभा रही हैं. लेकिन इन दोनों ही कामों को संभालते वक्त महिलाएं खुद का ध्यान नहीं रख पाती हैं. इस वजह से उनकी सेहत पर खूब असर पड़ता है. शरीर में कई सारी चीजों की कमी होने लगती है. तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेती है. अगर आप भी टाइम टू टाइम बीमार पड़ जाती हैं और कमजोरी महसूस करती हैं तो आपको अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. कुछ पोषक तत्वों की कमी के चलते आप हमेशा बीमार पड़ सकती हैं. आइए जानते हैं वो कौन से पोषक तत्व है जो आपके शरीर में होना काफी जरूरी है.

विटामिन डी-

महिलाओं में विटामिन डी की कमी के चलते कई सारी समस्याएं देखने को मिलती है. जोड़ों में दर्द मांसपेशियों में ऐंठन,विटामिन डी की कमी के वजह से ही होता है. दरअसल विटामिन डी हड्डियों के मेटाबॉलिज्म, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है. ये कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है. विटामिन डी की कमी के चलते डायबिटीज, हाई बीपी और स्ट्रोक जैसे जोखिम बढ़ते हैं. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सूरज की रोशनी लें. इसके अलावा आप डाइट में  प्लांट बेस्ड मिल्क, मछली, कलेजी, अंडे की जर्दी, संतरे का रस शामिल कर सकती हैं.

आयरन-

महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी होती है.इस वजह से एनीमिया का जोखिम भी बना रहता है. दरअसल इसका एक बड़ा कारण है हर महीने पीरियड्स होना. खून की कमी के चलते महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है. दरअसल जब शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं होता है तो आपके रक्त में हेल्दी रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है यह रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन को बॉडी टिशु तक पहुंचाने का काम करती है. इसकी कमी की वजह से टिशु नष्ट होने लगती है और आपको थकान, सांस लेने में दिक्कत, अनियमित दिल की धड़कन रंग का पीलापन,आंखों में पीलापन का होना शामिल है.इसकी कमी को पूरी करने के लिए पालक, मछली, चुकंदर, मीट अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं

ओमेगा 3 फैटी एसिड-

ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी के कारण भी मानसिक समस्याएं पैदा हो सकती है.जब किसी भी महिला के शरीर मे ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी हो जाती है तो सोचने समझने की शक्ति कम होने लगती है.इसकी वजह से डिप्रेशन औऱ चिंता की शिकायत हो सकती है.इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप सोया, अखरोट, अलसी के बीज, एवोकाडो, मछली, अंडा शामिल कर सकते हैं.इसी

प्रोटीन -

प्रोटीन की कमी के चलते भी महिलाओं को परेशानी हो सकती है. प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. मेटाबॉलिक रेट और कैलरी बर्न करने की क्षमता को भी बढ़ाता है. बाल त्वचा. नाखूनों के साथ ही संपूर्ण शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है. प्रोटीन की कमी होने पर आप कमजोरी का अनुभव कर सकती हैं.प्रोटीन की कमी के चलते आपको एनीमिया भी हो सकता है. आपको गंभीर थकान महसूस हो सकती है. इसकी कमी को पूरी करने के लिए अंडा बींस, दाल, ड्राई फ्रूट, सोया प्रोडक्ट, डेरी प्रोडक्ट, साबुत अनाज शामिल कर सकती हैं.

कार्बोहाइड्रेट-

कार्बोहाइड्रेट की कमी से आप के शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है. इसके चलते भी आपको कमजोरी महसूस हो सकती है.सिरदर्द, मतली एकाग्रता में कमी हो सकती है. इसकी कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में रागी, बाजरा, ज्वार को शामिल कर सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर (टीएनबीसी) क्या है? दूसरे ब्रेस्ट कैंसर की तुलना में TNBC कितना खतरनाक है?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Dementia Risk And Diet: बॉडी में पनप रहा डिमेंशिया का जीन तो तुरंत बढ़ा दें इस चीज की खुराक, स्टडी में हुआ खुलासा
बॉडी में पनप रहा डिमेंशिया का जीन तो तुरंत बढ़ा दें इस चीज की खुराक, स्टडी में हुआ खुलासा
Heart Attack Risk Factors: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
Blood In Urine: पेशाब में आ रहा है खून तो हो सकता है कैंसर, तुरंत करा लें ये टेस्ट
पेशाब में आ रहा है खून तो हो सकता है कैंसर, तुरंत करा लें ये टेस्ट

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget