एक्सप्लोरर

World Aids Day 2024: एड्स के मरीजों में कैसे होते हैं शुरुआती लक्षण, सबसे पहले कैसे कराना चाहिए ट्रीटमेंट?

World's AIDS Day 2024: आइए जानते हैं कितनी खतरनाक है एड्स की बीमारी, क्या है एड्स के शुरुआती लक्षण और कब शुरू कर दिया जाना चाहिए इसका ट्रीटमेंट.

World Aids Day 2024 : एड्स एक गंभीर बीमारी है जिसका नाम ही डरा देने के लिए काफी होता है. यह एक ला-इलाज बीमारी है. Aids (Acquired Immune Deficiency Syndrome) का खतरा दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. HIV (Human Immunodeficiency Virus) की वजह से होने वाली इस बीमारी को लेकर जागरुकता और बचाव को लेकर सावधान करने हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता और सावधानी बरतने के लिए अवेयर करना होता है. तो आइए जानते हैं कितनी खतरनाक है एड्स की बीमारी, क्या है एड्स के शुरुआती लक्षण और कब शुरू कर दिया जाना चाहिए इसका ट्रीटमेंट.

क्या है एड्स?

एड्स, एचआईवी वायरस से संक्रमण की वजह से होने वाला रोग है. यह प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाकर शरीर की क्षमता को कमजोर बना देता है. यौन से फैलना वाला इंफेक्शन (STI) के अलावा ये संक्रमण संक्रमित खून चढ़ाने, संक्रमित व्यक्ति को लगे इंजेक्शन के इस्तेमाल, गर्भावस्था या स्तनपान से मां से इसके बच्चे में खतरा देखने को मिलता है. 

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

एड्स के लक्षण 

1. एचआईवी संक्रमण या एड्स की पुष्टि खून की जांच से होती है. हालांकि, कुछ लक्षणों के जरिए भी इसकी पहचान की जा सकती है.

2. एचआईवी से संक्रमित लोगों में वायरस के शरीर में आने के 2-4 हफ्ते में फ्लू जैसी बीमारी होने लगती है. इसके अलावा बुखार, सिरदर्द,मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गले में खराश और मुंह में घाव और वजन कम होना भी इस बीमारी का लक्षण माना जाता है.

3. अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए तो खून में वायरल लोड बढ़ती है.जिससे ये बीमारी खतरनाक हो सकती है.

एड्स का खतरा सबसे ज्यादा किसे होता है

1. असुरक्षित यौन संबंध बनाने से कोई भी एचआईवी के संपर्क में आ सकते हैं.

2. संक्रमित व्यक्ति का खून लेने से संक्रमित होने का खतरा हो सकता है.

3. गर्भावस्था या प्रसव के दौरान या स्तनपान के दौरान संक्रमित मां से बच्चों में संक्रमण जा सकता है. गर्भावस्था में जांच के दौरान एचआईवी टेस्ट से इस खतरे को कम करने की कोशिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

HIV संक्रमण से बचाव 

1. एचआईवी संक्रमण को रोकने अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है. हालांकि, कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स में एचआईवी या एड्स के इलाज के ट्रायल का भी जिक्र मिलता है. फिर भी एड्स लाइलाज बीमारी है.

2.  हाथ मिलाने, संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट, संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने से ये संक्रमण नहीं फैलता है, इसलिए ऐसे लोगों से भेदभाव न करें.

3. खुद को इस संक्रामक से बचाने की कोशिश करें और दूसरों को भी जागरुक करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना...

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Benefits Of Eating Figs: क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!
क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!
Heart Blockage Symptoms: धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग
धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget