एक्सप्लोरर

World Diabetes Day 2024: ये चार संकेत बताते हैं कि आपको है डायबिटीज का सबसे ज्यादा रिस्क, वक्त रहते संभल जाएं वरना...

डायबिटीज के मरीज दिन आ रहे हैं. एक अनुमान के अनुसार, इस बीमारी की चपेट में दुनियाभर के 53 करोड़ से ज्यादा लोग हैं. 2050 के आसपास तक ये संख्या बढ़कर 80 करोड़ तक भी पहुंच सकती है.

World Diabetes Day 2024 : डायबिटीज पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. इस क्रोनिक बीमारी की चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं. ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ने से शरीर कई गंभीर खतरों से जूझ रहा है. आंखें, किडनी, हार्ट और नर्व्स तक को खतरा है. यही कारण है कि ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है. डायबिटीज से बचने के लिए अवेयरनेस की काफी जरूरत होती है. इसीलिए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे (World Diabetes Day 2024) मनाया जाता है. आइए जानते हैं डायबिटीज से बचने के लिए किन-किन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...

डायबिटीज से बचना है तो चार बातों पर दें ध्यान

1. परिवार में किसी को डायबिटीज तो नहीं

अगर परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आपको सावधान रहना चाहिए. इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण फैमिली हिस्ट्री माना जाता है. अगर माता-पिता, भाई-बहन में से किसी को भी टाइप-2 डायबिटीज है तो आपको भी इसका खतरा रहता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें और अपनी लाइफस्टाइल-खानपान को बेहतर बनाने पर ध्यान दें.

2. आपका वजन तो नहीं बढ़ रहा है

ज्यादा वजन मोटापे का खतरा बढ़ाता है, जो डायबिटीज का एक कारण है. कई स्टडीज में पता चलता है कि पेट पर जमा फैट डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक बढ़ा सकता है. मीठा खाने वालों को चर्बी बढ़ने का जोखिम होता है. मोटापा दिल की बीमारियों का भी कारण है. ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

3. क्या दिनभर नहीं करते फिजिकल एक्टिविटीज

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप फिजिकली जितना कम एक्टिव रहेंगे, डायबिटीज का रिस्क भी उतना ही ज्यदा होगा. अगर आप एक ही जगह बैठे-बैठ पूरा दिन निकाल दे रहे हैं और एक्सरसाइज, योग, खेलकूद भी नहीं कर रहे हैं तो आपको डायबिटीज का काफी ज्यादा खतरा हो सकता है. ऐसे में अपनी रुटीन को सही बनाएं, रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज कर खुद को शारीरिक तौर पर सक्रिय बनाए. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

4. प्रेगनेंसी में रहें अलर्ट

प्रेगनेंसी में डायबिटीज का पता चलने पर खतरा बढ़ जाता है. यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने की सलाह देते हैं. क्योंकि जरा सी लापरवाही मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें और खानपान-फिजिकल एक्टिविटीज बढ़िया बनाए रखें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harish Rana Organ Donation: इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा ने दान किए हार्ट वॉल्व और कॉर्निया, इन्हें कैसे किया गया ट्रांसप्लांट?
इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा ने दान किए हार्ट वॉल्व और कॉर्निया, इन्हें कैसे किया गया ट्रांसप्लांट?
Nose Bleeding: गर्मियां शुरू होते ही नाक से निकलने लगता है खून, जानें कब नॉर्मल और कब है टेंशन लेने की जरूरत?
गर्मियां शुरू होते ही नाक से निकलने लगता है खून, जानें कब नॉर्मल और कब है टेंशन लेने की जरूरत?
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget