एक्सप्लोरर

क्या होम्योपैथी से जानवरों का भी होता है इलाज? जानें चिकित्सा की इस पद्धति के अनसुने किस्से

होम्योपैथी का सिद्धांत, किसी बीमारी का कारण ढूंढकर उसका इलाज करना है. इसके इलाज के दौरान मरीज का स्वभाव और आदतों के बारे में काफी कुछ पूछा जाता है.

World Homeopathy Day 2025 : आज वर्ल्ड होम्योपैथी डे है. 10 अप्रैल को होम्योपैथी के पितामह कहे जाने वाले डॉ. सैम्युअल हैनीमेन का जन्मदिन है. इसी अवसर पर  होम्योपैथी को लेकर अवेयरनेस लाने का प्रयास किया जाता है. होम्योपैथी का सिद्धांत, किसी बीमारी का कारण ढूंढकर उसका इलाज करना न कि बीमारी को कुछ समय के दबा देना. इसके इलाज के दौरान मरीज का स्वभाव और आदतों के बारे में काफी कुछ पूछा जाता है.

इस पद्धति में रोग से ज्यादा रोगी की स्थिति पर गौर किया जाता है. इलाज के दौरान दवा तेजी से असर करे इसके लिए दवा लेने का खास तरीका होता है. जब हम होम्योपैथी की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के जेहन में इंसानों का इलाज आता है. सिरदर्द, एलर्जी, माइग्रेन या पुरानी बीमारियों में इसे नेचुरल विकल्प माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पद्धति जानवरों के इलाज में भी उतनी ही कारगर है. जी हां, अब गाय, कुत्ते, बिल्लियां, घोड़े और यहां तक कि पक्षियों का भी इलाज होम्योपैथी से किया जा रहा है. आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

जानवरों पर कैसे काम करती है होम्योपैथी

होम्योपैथी (Homeopathy)  का सिद्धांत है-  'Like Cures 'Like' यानी जो चीज बीमारी के जैसे लक्षण पैदा करे, वही छोटी मात्रा में इलाज कर सकती है. जानवरों के लिए होम्योपैथिक दवाइयां उनकी शारीरिक बनावट, व्यवहार और लक्षणों के आधार पर दी जाती हैं, ठीक उसी तरह जैसे इंसानों के केस में होता है. जैसे- अगर किसी गाय को बुखार और सुस्ती है, तो बेल्लादोन्ना (Belladonna) या Aconite (एकोनाइट) जैसी दवाएं दी जाती हैं. कुत्तों में स्किन एलर्जी या फंगल इंफेक्शन के लिए सल्फर (Sulphur), ग्रेफाइट्स (Graphites) जैसे रेमेडीज काम करते हैं.

जानवरों के इलाज के कुछ अनसुने किस्से

1. गांव की गाय और होम्योपैथी का कमाल

उत्तर प्रदेश के एक किसान ने बताया कि उसकी गाय बार-बार बुखार से परेशान रहती थी. कई ऐलोपैथिक इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ. तब एक स्थानीय होम्योपैथिक डॉक्टर ने उसे सिर्फ तीन डोज Bryonia 200 दी और गाय बिल्कुल ठीक हो गई.

2. पेट डॉग की एंग्जाइटी का इलाज

एक पेट लवर ने बताया कि उसका पालतू कुत्ता तेज आवाजो से डरता था, आवाजें सुनकर ही थरथराने लगता था. उसे Phosphorus 30 दवा दी गई और हफ्ते भर में उसका बिहेवियर शांत हो गया.

3. घोड़े का पैर बिना ऑपरेशन ठीक हुआ

राजस्थान के एक फार्म में एक घोड़े के पैर में चोट थी और चल नहीं पा रहा था. ऑपरेशन की नौबत आ गई थी, लेकिन Ruta Grav 200 और Arnica से 15 दिन में वह चलने लगा.

क्या होम्योपैथी से इलाज कराना सुरक्षित है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि होम्योपैथी पूरी तरह सेफ और साइड इफेक्ट फ्री होती है. खासतौर पर जानवरों के लिए, क्योंकि वे केमिकल्स और भारी दवाओं के प्रति ज़्यादा सेंसिटिव होते हैं. लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी दवा को जानवर को देने से पहले प्रशिक्षित होम्योपैथिक वैटनरी डॉक्टर से सलाह लें. उसके लक्षणों को सही तरह से समझना जरूरी है और डोज-पोटेंसी को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी ना हो.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget