एक्सप्लोरर

Skin Burn: त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये उपाय, न जलन सताएगी न छाले पड़ेंगे

स्किन जल जाए तो दिमाग काम करना बंद कर देता है, कुछ समझ में ही नहीं आता कि क्या किया जाए जिससे जलन तुरंत शांत हो जाए और त्वचा पर छाले पड़ने से भी रोके जा सकें.

Skin Burn Remedies: गर्म चाय, कॉफी या दूध का त्वचा पर अचानक से गिर जाना बहुत तेज जलन पैदा करता है. ऐसा अक्सर हो जाता है जब किचन में काम करते हुए भाप या गर्म तेल के छींटे त्वचा पर आ जाएं तो कभी डायनिंग टेबल से गर्म दाल की कटोरी उलट जाती है...यानी कुल मिलाकर डेली लाइफ में गर्म फूड या पानी से जलने की घटना कभी भी हो सकती है.

ऐसे में आपको चाहिए कि आप तुरंत कुछ ऐसे स्टेप लें ताकि यह जलन त्वचा की अंदरूनी परतों तक न पहुंच सके. स्किन जलने पर तुरंत क्या करना चाहिए, यहां इसी बारे में बताया जा रहा है...

त्वचा पर कुछ गर्म गिर जाए तो क्या करें? (What to do when skin get burn)
त्वचा पर जब कोई गर्म भोजन या पेय पदार्थ गिर जाता है तो यह सबसे पहले त्वचा की बाहरी परत को प्रभावित करता है. जिससे त्वचा पर तेज जनल होती है और लाल निशान पड़ जाता है. इस जलन को पहली डिग्री की जलन या सतही जलन कहा जाता है. यदि इस जलन को तुरंत शांत करने के उपाय ना किए जाएं तो दर्दनाक छाले या फफोले पड़ सकते हैं और स्किन कहीं अधिक डैमेज हो सकती है.

स्किन जलने पर तुरंत क्या करें?

1. ठंडे पानी का उपयोग करें
जब स्किन जल जाए तो तुरंत नल खोलकर ठंडा पानी डालना शुरू कर दें. ऐसा कम से कम 10 मिनट तक करें. बर्फ लगाने की भूल ना करें क्योंकि वर्फ ठंडक का अहसास तो देता है लेकिन यह रक्त के प्रवाह को सीमित कर देता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है.

2. कच्चा आलू लगाएं
जली हुई जगह पर तुरंत राहत के लिए पहले पानी डालें और फिर तुरंत कच्चा आलू धोकर काटकर जली हुए त्वचा पर हल्का-हल्का रगड़ें. यदि रड़ने की स्थिति नहीं है तो आप आलू को तुरंत कद्दूकस करें और त्वचा पर लेप की तरह लगा लें. ऐसा करने से त्वचा पर छाले नहीं होंगे और जलन भी शांत होगी.

3. शहद लगाएं

यदि आप समझ नहीं पा रहे हैं कि जलन शांत करने के लिए और छाले की समस्या से बचने के लिए क्या करें तो आप जले हुए स्थान पर तुरंत शहद लगा सकते हैं. इसके लिए आप शहद को पहले गॉज पट्टी (चोट लगने पर जिस सफेद पट्टी का उपयोग किया जाता है) पर शहद लगाएं और सीधे जले हुए स्थान पर रखें. दिन में तीन से चार बार इस पट्टी को बदल लें.

4. ऐलोवेरा जेल 

घर में यदि ऐलोवेरा का पौधा लगा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जलने की समस्या होने पर आप ऐलोवेरा की ताजा पत्ती काटें और इसके जेल को जले हुए स्थान पर लगा दें. यह आपकी जलन भी शांत करेंगा त्वचा में गहरा काला निशान पड़ने से भी बचाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: किन लोगों के लिए जरूरी होता है फेस सीरम, जानें कब और कैसे करें उपयोग

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में दमकेगा नूरानी चेहरा, स्किन की डेड सेल्स हटाकर ऐसे बढ़ाएं त्वचा का ग्लो

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stomach Cancer Risk: सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget