एक्सप्लोरर

महिलाएं 35 की उम्र में भी दिखेंगी 25 साल की, बस रोजाना करें ये 3 योगासन

क्या आपको 35 साल की उम्र में थकान और कमजोरी महसूस होने लगी है. ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए डाइट के साथ-साथ आपको एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. डेली फिटनेस के लिए आप ये 3 योगासन कर सकते हैं.

घर में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी एक महिला की होती है. महिला एक बेटी, एक मां, एक पत्नी और बहू की जिम्मेदारी निभाते हुए इतनी व्यस्त हो जाती है कि कई बार वह अपनी सेहत का भी ख्याल नहीं रख पाती है. घर और ऑफिस की जिम्मेदारी संभालते हुए अक्सर महिलाएं अपने ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाती हैं. ऐसे में किसी भी महिला को सबसे पहले अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए ताकि पूरा घर स्वस्थ रहे, क्योंकि जब शरीर ही काम करना बंद कर दें तो सारे काम अपने आप रुक जाते हैं.

ऐसे में जैसे-जैसे उम्र और जिम्मेदारियां बढ़ती जाती हैं वैसे-वैसे परेशानियां भी बढ़ती चली जाती हैं. वजन बढ़ना, जोड़ो में दर्द होना, हमेशा बीमार रहना, तरह-तरह की तकलीफें होना आदि और इन सभी परेशानी को दूर रखने के लिए फिट रहना सबसे ज्यादा जरुरी है. ऐसे में 3 ऐसे योगासन हैं जो आपको हर हाल में करना चाहिए ताकि आपका शरीर फिट रहे. आप रोजाना इन 3 योगासन को करेंगे तो बिल्कुल जवान और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. 

चक्रासन- चक्रासन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है. चलिए जानिए की चक्रासन के क्या क्या फायदें होते है.

1- इससे चेस्‍ट का विस्तार होता है और फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है
2- चक्रासन करने से शरीर का तनाव काफी कम हो जाता है.
3- इसे करने से आखों की परेशानियां कभी नहीं होती हैं, क्योंकि यह आंखों को तेज बनाता है.
4- इससे पीठ और मसल्स मजबूत होती हैं.
5- चक्रासन करने से थकान दूर हो जाती है और बॉडी डिटॉक्स होती है.
6- चक्रासन करने से शरीर और दिमाग की सुस्ती गायब हो जाती है. 

कैसे करें चक्रासन
1- अपनी पीठ के बल लेटें
2- अब अपने पैरों को मोड़ें, अपने पैरों को फर्श पर रखें
3- अपनी हथेलियों को उल्टा करें और उन्हें अपने कानों के पास रखें.
4- जैसे ही आप सांस लेंगे, अपनी हथेलियों और पैरों के सहारा के लिए जमीन पर दबाएं, अपनी बाहों और पैरों को सीधा करके अपने पेल्विक को ऊपर की ओर उठाएं.
5- धीरे-धीरे अपने पूरे शरीर को एक आर्च बनाने के लिए ऊपर की ओर उठाएं
6- अब सिर को धीरे से पीछे की ओर रखें और अपनी गर्दन को आराम दें
7- अपने वजन को अपने अंगों के बीच समान रूप से वितरित रखें

हलासन- हलासन करने से पीठ, पैर और पेट सभी अंगो को आराम मिलता है. चलिए जानिए की हलासन के क्या क्या फायदे होते है.

1- इसे करने से पीठ की मसल्‍स और रीढ़ की हड्डी को ताकत मिलती है, क्योंकि इसमें पीठ को मोड़ा जाता है.
2- यह स्‍पाइनल नर्वस पर दबाव बनाता है और रीढ़ की नसों के काम-काज में सुधार करता है.
3- यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और पाचन के लिए फायदेमंद साबित होता है.
4- यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है.
5- यह ब्‍लड शुगर लेवल को सामान्य करता है.
6- यह इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है.

कैसे करें हलासन
1- सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर कमर के बल सीधा लेट जाएं.  
2- दोनों हाथों को थाईज के पास जमीन पर रखें.
3- अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे दोनों पैरों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं.
4- हाथों को नीचे की ओर दबाएं और कमर को मोड़ते हुए पैरों को सिर के पीछे लगा दें.
5- फिर बिना सिर उठाए 2-3 मिनट बाद धीरे-धीरे नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं

अंजनेयासन- अंजनेयासन करने से वजन तो घटता है ही साथ ही कई और फायदें भी मिलते है. चलिए जानिए इस आसान से क्या क्या फायदे मिलते है.
 
1- यह करने से पाचन में सुधार आता है और वजन भी घटता है.
2- अंजनेयासन करने से ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर होता है.
3- इसे करने से इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है. 
4- यह करने से शरीर का तनाव काफी कम हो जाता है.

कैसे करें अंजनेयासन
1- सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं.
2- अब अपने बाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं और दाहिने पैर के तलवे को जमीन पर रखें.
3- दोनों हाथों को सिर के ऊपर से ले जाकर आपस में जोड़ लें.
4- धीरे-धीरे पीछे की तरफ झुकने की कोशिश करें.
5- इस दौरान अपने हाथों को जितना संभव हो सके पीछे की तरफ ले जाएं.
6- कुछ देर इसी पोजीशन में रहें और फिर वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, दिल रहेगा हेल्दी और स्ट्रॉंग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Early Signs before Serious Illness: चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
Kidney Stone Symptoms: सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
लखनऊ में IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मैच के दिन देर रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो सेवा
लखनऊ में IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मैच के दिन देर रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो सेवा
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Embed widget