एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: बिना दवा खाए डाइट के जरिए भी कर सकते हैं बीपी कंट्रोल? जानें क्या है पूरा सच

कई कारणों से अचानक से बीपी बढ़ सकता है. अगर आपको अपने बीपी को कंट्रोल में रखना है तो आपको कुछ खास कदम उठाने होंगे. साथ ही साथ आपको अपनी लाइफस्टाइल के साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना होगा.

हाई बीपी एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की नसों की दीवार पर ब्लड का दबाव बहुत अधिक होता है. यानी प्रेशर बढ़ने लगता है इससे दिल को ब्लड को पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. जिसके कारण हाइपरटेंशन की समस्या पैदा होती है. अगर इस स्थिति का इलाज वक्त रहते न किया जाए. तो यह दिल का दौरा, स्ट्रोक और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है.

कई कारण है जिससे हाई बीपी की समस्या हो सकती है. खराब जीवनशैली,अनहेल्दी डाइट प्लान और दूसरे कारणों के अलावा क्रोनिक टेंशन हाई बीपी का कारण बन सकता है. आपको अपने रक्तचाप को कम करने में मदद करने वाले आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है. अपने रक्तचाप को नियंत्रित करने के तरीकों में से एक अपने आहार पर नज़र रखना है. 

आमतौर पर बीपी के मरीज ब्लड प्रेशर काबू रखने के लिए दवाईयां लेते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर बिना दवाईयों के बीपी कंट्रोल कर सकते हैं. आइए जानते हैं बिना दवाई ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल किया जा सकता है...
 
बिना दवाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के टिप्स
 
1. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना है तो जंक फूड्स का सेवन पूरी तरह बंद कर दें. घर पर बना हेल्दी खाना ही खाएं. डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जी, लो फैट डेरी प्रोडक्ट, मीट, फिश और नट्स शामिल करें. सोडा, जूस और नमक का सेवन कम करें.
 
2. रोजाना आधे से एक घंटे तक एक्सरसाइज करने से हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है. फिजिकल एक्टिविटी से हार्ट हेल्थ बेहतर बनती है. गंभीर बीमारियों का खतरा टलता है.
 
3. ज्यादा वजन या मोटापा भी ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाता है. वजन कम कर आप बीपी समेत कई समस्याओं से बच सकते हैं. ज्यादा तनाव लेने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है. इसलिए बीपी कंट्रोल करने के लिए तनाव से बचें और फ्री रहें.
 
4. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है तो अल्कोहल से परहेज करें. इसके अलावा स्मोकिंग न करें. क्योंकि इससे हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. स्मोकिंग और अल्कोहल छोड़ने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. इनसे कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा
 
5. ब्लड प्रेशर की समय-समय पर जांच करवाना चाहिए. इससे पता चलता है कि दवाईयां और लाइफस्टाइल में बदलाव का कितना असर हो रहा है. तमाम कोशिशों के बावजूद अगर बीपी कम नहीं हो रही है तो सही इलाज करवाएं, क्योंकि किसी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Statins Side Effects On Kidneys: हार्ट की यह मशहूर दवा आपको बना सकती है 'किडनी' का मरीज, 9 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में खुलासा
हार्ट की यह मशहूर दवा आपको बना सकती है 'किडनी' का मरीज, 9 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में खुलासा
Insulin Resistance Liver Damage: आपके लिवर को भी 'पत्थर' बना रही डायबिटीज, हर 4 में से एक मरीज को है फाइब्रोसिस का खतरा
आपके लिवर को भी 'पत्थर' बना रही डायबिटीज, हर 4 में से एक मरीज को है फाइब्रोसिस का खतरा
Menopause Bloating Causes: पानी नहीं, ये है मेनोपॉज में ब्लोटिंग की असली वजह; गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय
पानी नहीं, ये है मेनोपॉज में ब्लोटिंग की असली वजह; गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
Watch: घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
MS Dhoni IPL 2026: क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget