एक्सप्लोरर

Hibiscus Flower For Hair: बालों के लिए कारगर औषधि है 'गुड़हल का फूल', कई प्रॉब्लम्स को करता है दूर, जानें फायदे

Hibiscus Flower Benefits For Hair: बालों के लिए गुड़हल के फूल को बहुत फायदेमंद माना जाता है. इनको बालों में लगाने से ऐसे-ऐसे लाभ देखने को मिल सकते हैं, जिनकी तमन्ना हर किसी को होती है.

Hibiscus Flower For Hair: अलग-अलग फूलों में अलग-अलग तरह के गुण पाए जाते हैं. कुछ फूल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. जबकि कुछ स्किन के लिए अच्छे समझे जाते हैं. पेड़ की पत्तियों और फूलों में स्वास्थ्य समस्याओं से लोहा लेने वाले कई फायदे पाए जाते हैं. लोग अलग-अलग उपचार और औषधि में इनका इस्तेमाल करते हैं. आपने गुड़हल के फूल का नाम तो सुना ही होगा. बाकी फूलों की तरह इस फूल में भी कई गुण मौजूद हैं. स्किन और बालों के लिए गुड़हल के फूल को बहुत फायदेमंद माना जाता है. इनको बालों में लगाने से ऐसे-ऐसे लाभ देखने को मिल सकते हैं, जिनकी तमन्ना हर किसी को होती है. 

इसकी पंखुड़ियां, तना, पुंकेसर और बाकी भाग सभी आपके बालों के लिए लाभकारी हैं. ये आपके बालों को अलग-अलग तरह से पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं. बालों का झड़ना, रूसी और स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करते हैं. आइए जानते हैं कि गुड़हल के फूल को बालों में लगाने से आपको क्या-क्या फायदे देखने को मिल सकते हैं.

बालों की ग्रोथ

गुड़हल के फूल में अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने का काम करता है. हिबिस्कस (गुड़हल) में मौजूद अमीनो एसिड केराटिन प्रॉड्यूस करता है. केराटिन आपके बालों के झड़ने की संभावना को कम करता है. अगर आप गुड़हल के फूल को अपने बालों में पीसकर लगाएंगे तो बालों की झड़ने की समस्या को रोकने में काफी मदद मिल सकती है. इसके अलावा, इनकी ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलेगा.

डैंड्रफ 

गुड़हल का फूल आपको डैंड्रफ की परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है. अगर बालों के ऑयली होने की वजह से डैंड्रफ की समस्या पैदा होती है तो हिबिस्कस आपकी काफी मदद कर सकता है. ये फूल एक कसैले के रूप में काम करता है और ऑयल सेक्रेशन को कम करता है. आप गुड़हल की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्कैल्प और बालों के पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करेगा.

बालों की कंडीशनिंग

गुड़हल के फूलों और पत्तियों में ज्यादा मात्रा में म्यूसिलेज होता है. इसे नेचुरल कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. ये आपके बालों के नेचुरल ऑयल को नहीं छीनता. यही वजह है कि बाल पोषित और स्वस्थ रहते हैं.

समय से पहले बालों का सफेद होना

गुड़हल के फूल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ावा देने का काम करता है. मेलेनिन वो कंपाउंड है, जो बालों को उसका कलर देता है. इस फूल के इस्तेमाल से बालों को जल्दी सफेद होने से रोकने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Reverse Dieting: क्या है रिवर्स डाइटिंग? क्या सच में घटता है इससे वजन, जानिए सच्चाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
जन्मदिन पर केक क्यों काटते हैं? इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं
जन्मदिन पर केक क्यों काटते हैं? इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं

वीडियोज

Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget