एक्सप्लोरर

Blackhead Remover: ब्लैक हेड्स निकालने का आसान तरीका, इन घरेलू उपायों से एकदम साफ हो जाएगी स्किन

Blackheads Home Remedy: चेहर पर ब्लैकहेड्स आपकी सुंदरता और स्किन को खराब करती है. ब्लैकहेड्स बढ़ने पर स्किन काले धब्बे जैसी दिखाई देती है. कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन्हें क्लीन किया जा सकता है.

How To Remove Blackheads: चेहरे पर ब्लैकहेड्स खूबसूरती में दाग जैसे लगते हैं. इससे स्किन पर पिंपल्स निकलना शुरू हो जाते हैं. ज्यादातर नाक या फिर चिन के आसपास ब्लैकहेड्स जमा होते हैं. नाक के पास जो ब्लैकहेड्स (Blackheads) होते हैं उन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि ये स्किन के अंदर जुड़े होते हैं.

दरअसल जब स्किन पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमने लगता है तो त्वचा पर छोटे-छोटे दाने उभरने लगते हैं. ये दाने जब हवा के संपर्क में आते हैं तो काले पड़ जाती है. यही ब्लैकहेड्स के रूप में दिखाई देते हैं. ब्लैकहेड्स को निकालना किसी टास्क से कम नहीं है. हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं. 

ब्लैकहेड्स के लिए घरेलू उपाय 

  1. अंडा- ब्लैकहेड्स निकालने के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए अंडे का सफेद हिस्सा लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें. इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा लें और करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. आपको इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. 
  2. बेकिंग सोडा- ब्लैकहेड्स हटाने के लिए 1 स्पून बेकिंग सोडा में 2 स्पून पानी मिक्स करके पेस्ट जैसे बना लें. इसे ब्लैकहेड्स पर 10-15 मिनट लगाकर रखें. बाद में पानी से धो लें. बेकिंग सोडा एक्सफोलिएटर (Exfoliater) के रूप में काम करता है, जिसे लगाने से स्किन पर जमा ऑयल क्लीन हो जाता है. 
  3. ग्रीन टी- ब्लैकहेड्स को हटाने का एक और असरदार नुस्खा है कि आप 1 स्पून ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में मिला लें. इसे अप फेस पर जहां ब्लैकहेड्स हैं वहां लगा लें. इसे लगाने के करीब 20 मिनट बाद फेस को गुनगुने पानी से वॉश कर लें.
  4. केले का छिलका- ये सबसे आसान घरेलू नुस्खा है जिससे ब्लैकहेड्स कम हो जाते हैं. आप जब भी केला खाएं उसके छिलके को फेंकने की बजाय स्किन पर रगड़ लें. केले के छिलके को अंदर की साइड से स्किन पर रगड़ने से ब्लैकहेड्स कम हो जाती हैं. 
  5. हल्दी- स्किन के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है. हल्दी में एंटीओक्सीडेंट्स गुण भरपूर पाए जाते हैं. ब्लैकहेड्स हटाने के लिए हल्दी में थोड़ा नारियल का तेल मिला कर फेस पर लगाएं. इस पेस्ट को 10-15 मिनट लगा रहने दें. हफ्ते में करीब 2- 3 बार इसका इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें: Skin Care For Winter: इन तरीकों से करें अपनी स्किन को सर्दियों के लिए तैयार, जानें खास विंटर के लिए स्किन केयर टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weak Urine Flow Causes: क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
Chaitra Navratri 2026: खरमास में चैत्र नवरात्रि, क्या घर, वाहन खरीदी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं ?
खरमास में चैत्र नवरात्रि, क्या घर, वाहन खरीदी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं ?
होली के बाद पहले मंगलवार को अयोध्या में बुढ़वा मंगल का आयोजन, जानें इस खास परंपर का महत्व?
होली के बाद पहले मंगलवार को अयोध्या में बुढ़वा मंगल का आयोजन, जानें इस खास परंपर का महत्व?
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी की पूजा में पढ़ें ये व्रत कथा, माता शीतला देगी आशीर्वाद
शीतला अष्टमी की पूजा में पढ़ें ये व्रत कथा, माता शीतला देगी आशीर्वाद

वीडियोज

Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget