एक्सप्लोरर

Dampness Solution: सीलन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो जरूर अपनाएं वाटरप्रूफिंग के ये आसान तरीके

Home Tips: बरसात के मौसम में सीलन की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में बरसात का मौसम आने से पहले ही आपको सीलन से बचने के उपाय कर लेना चाहिए.

बरसात का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन यह अपने साथ कई सारी समस्या लेकर आता है. वही बात करें घरों की तो बरसात के मौसम में सीलन की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. यही नहीं सीलन की वजह से घर की खूबसूरती पर भी असर पड़ने लगता है और पूरा कमरा बेकार दिखाई देता है.

इससे बचने के लिए लोग काफी कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी वे सीलन से छुटकारा नहीं पा पाते हैं. ऐसे में बरसात का मौसम आने से पहले ही आपको सीलन से बचने के उपाय कर लेना चाहिए. नहीं तो पूरे घर का लुक खराब होने लगता है. ऐसे में आप कुछ तरीके अपना सकते हैं, जिससे सीलन को रोका जा सकता है. वैसे तो वाटरप्रूफिंग के दो तरीके होते हैं.

इंटीग्रल वाटरप्रूफिंग

आप इन दोनों को आजमा सकते हैं और सीलन से छुटकारा पा सकते हैं. सबसे पहला तरीका होता है, इंटीग्रल वॉटरप्रूफिंग इस वाटरप्रूफिंग के दौरान कंपाउंड को सीमेंट में मिलाकर इसका इस्तेमाल दरारों को भरने और प्लास्टर करने के लिए किया जाता है. यह एक बहुत अच्छा तरीका है, जिसकी मदद से आप सीलन से बच सकते हैं और अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं. इसकी मदद से आपको बार-बार परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह एक बार में पूरी बरसात खत्म होने तक काम करेगा. 

बैरियर वाटरप्रूफिंग

इसके अलावा आप बैरियर वाटरप्रूफिंग भी करवा सकते हैं. इसकी मदद से आप कंपाउंड का सीधे दीवारों पर पेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल आप जरूरत के हिसाब से करें. वाटर प्रूफिंग करने का सही समय शुष्क मौसम होता है, क्योंकि बारिश के मौसम में वाटर प्रूफिंग करने से सीलेंट ठीक से नहीं सुख पाता है और इससे ठीक से काम भी नहीं बन पाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

वॉटरप्रूफ करते वक्त किसी अनुभवी को यह काम सौंपे. क्योंकि इसे करने के लिए किसी अच्छे और योग्य काम करने वालों की जरूरत होती है. वाटरप्रूफिंग के काम पर आप वारंटी लेना ना भूलें इससे अगर आगे चलकर कोई समस्या आती है, तो आप वापस उस इंसान से बात कर दोबारा अपना काम करवा सकते हैं. ध्यान रहे आपको रोजाना बरसात के मौसम में दीवारों को चेक करना चाहिए.

अगर आपको दिखाई दे रहा है की सीलन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस पर तुरंत एक्शन ले और इसे ठीक करवाएं नहीं तो यह सीलन की समस्या बढ़ती चली जाएगी और इससे आपके घर को नुकसान पहुंच सकता है. आप इन दोनों वाटरप्रूफिंग के तरीके से सीलन से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को वापस खूबसूरत बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: How to make Poori: बिना बेलन भी बना सकते हैं पूड़ी, यह तरीका तो उड़ा देगा आपके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget