एक्सप्लोरर

Home Tips: घर के शीशों को बार-बार साफ करने के बाद भी दिखाई दे रहे हैं दाग-धब्बे, तो फॉलो करें ये टिप्स

Mirror Cleaning Tips: शीशे पर लगे दाग धब्बे घर की सुंदरता को कम कर सकते हैं. ऐसे में शीशे से दाग धब्बे हटाने के लिए अक्सर परेशान रहते हैं, लेकिन आप इन टिप्स को फॉलो कर दाग धब्बे साफ कर सकते हैं.

घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग हर कमरे की दीवार पर बड़े-बड़े शीशे लगवा देते हैं. यही नहीं बाथरुम में भी लोग शीशे लगाते हैं. शीशे हमारे घर की सुंदरता को बरकरार रखते हैं लेकिन शीशे पर लगे दाग धब्बे घर की सुंदरता को कम कर सकते हैं. ऐसे में शीशे से दाग धब्बे हटाने के लिए अक्सर परेशान रहते हैं, क्योंकि इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है.

लाख कोशिश करने के बाद भी अगर आप शीशे से दाग धब्बे नहीं हटा पा रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से इन दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में. 

दाग धब्बों को करें साफ 

शीशे को बार-बार साफ करने के बाद भी अगर दाग-धब्बे बने रहते हैं, तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं. अगर आप शीशे को सही ढंग से साफ नहीं करते हैं, गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा धूल लगे शीशे पर पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका शीशा गंदा दिख सकता है.

सिरके का इस्तेमाल

घर में लगे शीशे को आप कई तरह से साफ कर सकते हैं. सबसे पहले आप सिरके का इस्तेमाल करें. सिरका एक नेचुरल सफाई एजेंट माना जाता है. आप एक स्प्रे बोतल में पानी सिरका और पानी मिलाकर शीशे को साफ कर सकते हैं. 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

इसके अलावा आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा एक हल्का स्क्रबिंग एजेंट है, जो शीशे को साफ करने में काफी मददगार माना गया है. आप थोड़े से बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे शीशे पर लगाकर साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं सफाई करने का सही तरीका क्या है.

शीशे को साफ करने का तरीका

शीशे को साफ करने के लिए सबसे पहले आप शीशे को गिला करें फिर शीशे पर बेकिंग सोडा वाला घोल लगाएं और मुलायम कपड़े या फिर स्पंज से हल्के हाथ से साफ करें ध्यान रहे कपड़ा और स्पंज साफ सुथरा होना चाहिए. अच्छे से साफ करने के बाद आप एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें. अगर शीशे पर कुछ ऐसे दाग लगे हैं उन्हें साफ करना मुश्किल हो रहा है, तो बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर लगाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा विनेगर और बेकिंग सोडा दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाकर कठिन दागों को हटाया जा सकता है. शीशे को साफ करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे अखबारों से शीशे को पॉलिश कर सकते हैं. नियमित रूप से शीशे को साफ करते रहें. स्प्रे बोतल से सफाई का घोल लगाने से शीशा समान रूप से गीला हो जाता है. इन सभी टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से शीशों को साफ कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Home Tips: दरवाजे से आने वाली आवाज से आप भी हैं परेशान, तो इन चीजों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Where Do House Lizards Lay Eggs: घर के किन कोनों में छिपे होते हैं छिपकली के अंडे? जानें इनकी पसंद की सुरक्षित जगहें
घर के किन कोनों में छिपे होते हैं छिपकली के अंडे? जानें इनकी पसंद की सुरक्षित जगहें
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा! नारियल से घर पर तैयार करें बर्तन साफ करने का नेचुरल स्क्रबर
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा! नारियल से घर पर तैयार करें बर्तन साफ करने का नेचुरल स्क्रबर
Dirtiest Places In Home: घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
Kitchen Cleaning Tips: ये हैं किचन के 5 कोने जिन्हें रोज देखते हैं लेकिन साफ नहीं करते, बनते हैं बीमारियों का घर
ये हैं किचन के 5 कोने जिन्हें रोज देखते हैं लेकिन साफ नहीं करते, बनते हैं बीमारियों का घर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget