एक्सप्लोरर

'ग्लोइंग स्किन' चाहिए तो करें इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

हम यहां हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ प्रभावी जड़ी-बूटियों की लिस्ट दे रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिल सकते हैं.

Glowing Skin Homemade Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते. हर तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट से लेकर होममेड ब्यूटी टिप्स तक हम सबकुछ ट्राय करते हैं, ताकि चमकदार त्वचा हासिल कर सकें. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट से ही ग्लोइंग स्किन मिलती है. आप चाहें तो सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत और बेदाग त्वचा पा सकते हैं. आयुर्वेद ने हजारों सालों में कई क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां की हैं. हेल्थ बेनिफिट्स से लेकर स्किन की देखभाल तक आयुर्वेदिक ने सभी परेशानियों का समाधान प्रदान किया है.

स्किन की देखभाल के लिए कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां और पत्तियां प्रभावी साबित होती हैं. इन जड़ी-बूटियों के कई तरह के लाभ होते हैं, जैसे- उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करना, मुंहासे से निजात दिलाना और त्वचा पर दिखने वाली कमियों को दूर करना आदि. हम यहां हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ प्रभावी जड़ी-बूटियों की लिस्ट दे रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिल सकते हैं.

हल्दी

हल्दी एक ऐसी औषधी है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ है. इसका इस्तेमाल न सिर्फ त्वचा के लिए किया जा सकता है, बल्कि कई शारीरिक समस्याओं को भी दूर करने में हल्दी मददगार है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए ये त्वचा के लिए काफी यूजफुल होता है. हल्दी को स्किन पर आसानी से लगाया जा सकता है. आप शहद या गुलाबजल के साथ हल्दी को मिलाकर इसका पेस्ट बना सकते हैं और चेहरे पर लगा सकते हैं.

अमला

हल्दी की तरह ही आंवला भी काफी गुणकारी हैं. इसका सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है, जैसे- जूस बनाकर, पाउडर बनाकर. इसे कच्चा भी खाया जा सकता है. आंवला कई पोषक तत्वों का पावरहाउस है. इसे खाने और चेहरे पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं. ये विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इन दो गुणों की वजह से आंवला आपकी त्वचा के लिए एक लाभकारी जड़ी बूटी है. आंवला त्वचा को हेल्दी बनाने और ग्लोइंग रखने में भी काफी मदद करता है. ये आपकी स्किन को हानिकारक पदार्थों से बचाने का भी काम करता है. आप अगर इसका फेस पैक बनाना चाहते हैं तो दही और शहद के आंवले का पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं.


गिलोय

गिलोय एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसमें पॉवरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसका मकसद सूजन को कम करना और त्वचा के टीशूज़ को फिर से एक्टिव करना है. स्किन को फायदे पहुंचाने के अलावा ये जड़ी बूटी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है. गिलोय गोलियों के रूप में मिलती है और इसका रस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप गिलोय का एलोवेरा जेल या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और चेहरे पर लगा सकते हैं.
 

अश्वगंधा

यह जड़ी बूटी स्किन, बालों और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. अश्वगंधा के रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा की बनावट में काफी सुधार होगा. आपकी त्वचा हेल्दी और ज्यादा चमकदार दिखेगी. अश्वगंधा के इस्तेमाल से मुंहासे, ब्रेकआउट, फाइन लाइन्‍स आदि की समस्या दूर हो सकती है. इसके पाउडर को शहद या दूध के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है. 

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर आपकी स्किन की रंगत को निखारने और संवारने का एक अच्छा ब्यूटी हैक है. चंदन अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है. इसके इस्तेमाल से त्वचा चमकदार और हेल्दी होती है. चेहरे पर लगाने के लिए आपको इसका एक पेस्ट तैयार करना होगा. चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Copper Vessel Water: तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए या नहीं? यहां जानें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Curiosity: भूलकर भी बच्चों के अजीब सवालों पर न हंसें, ये 4 गलतियां पैरेंट्स को पड़ती हैं भारी
भूलकर भी बच्चों के अजीब सवालों पर न हंसें, ये 4 गलतियां पैरेंट्स को पड़ती हैं भारी
Fatty Liver Disease: शहरी भारत में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार, नजरअंदाज किया तो हो सकता है कैंसर
शहरी भारत में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार, नजरअंदाज किया तो हो सकता है कैंसर
R Madhavan Home: सादगी और एलिगेंस से भरा है आर माधवन का मुंबई वाला घर, देखें टेरेस गार्डन और लिविंग रूम की झलक
सादगी और एलिगेंस से भरा है आर माधवन का मुंबई वाला घर, देखें टेरेस गार्डन और लिविंग रूम की झलक
Home Remedies For Ants: सारे जतन कर लिए लेकिन घर से नहीं जा रहीं लाल वाली चींटियां, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स
सारे जतन कर लिए लेकिन घर से नहीं जा रहीं लाल वाली चींटियां, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget