एक्सप्लोरर

Skin Care: पैरों पर हो रही है ड्राई और डेड स्किन, जानिए Dead Skin को निकालने का आसान तरीका

Feet Dry Skin: अक्सर लोगों के पैरों पर डेड स्किन हो जाती है, जिसे निकालना काफी मुश्किल होता है. रूखी और डेड स्किन से पैरों की खूबसूरती भी कम हो जाती है. आप इस तरह से डेड स्किन को रिमूव कर सकते हैं.

Dead Skin Remover: पैरों की खूबसूरती आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देती है, लेकिन कई बार लोगों की फटी एड़ियां और डेड स्किन लुक को खराब कर देती है. कई बार मन करता है कि अपनी फेवरेट हाई हील्स को कैरी करें, लेकिन पैरों की ड्राई स्किन की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं. अगर आपके पैरों में भी बहुत ज्यादा डेड स्किन की समस्या रहती है तो समझिए आपकी स्किन काफी ड्राई है. इसके लिए आपको समय-समय पर ड्राई स्किन को रिमूव करने के तरीके अपनाने चाहिए. आप कुछ घरेलू और आसान उपाय करके डेड स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. डेड स्किन को निकालने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल करें. 

1- प्यूमिक स्टोन- पैरों की ड्राई स्किन को निकालने के लिए आप प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करें. आप नहाते समय प्यूमिक स्टोन से अपने पैरों को हल्के हाथ से रगड़ें साथ में गुनगुना पानी और साबुन का भी इस्तेमाल करें. इस तरह धीरे-धीरे आपकी डेड स्किन हट जाएगी. पैरों को अच्छी तरह से वॉश करने के बाद कोई लोशन या फिर बॉडी ऑइल का इस्तेमाल करते हुए फुट मसाज करें. 

2- ऐप्पल साइडर विनेगर- ऐप्पल साइडर विनेगर को डेड स्किन को हटाने के लिए काफी उपयोगी माना गया है. एसीवी में मैलिक ऐसिड पाया जाता है जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट कर देता है. इसके इस्तेमाल से ड्राइनेस हमेशा के लिए दूर हो जाती है. आपको कैसे इस्तेमाल करना है ये जान लें. इसके लिए 1 बाल्टी पानी में 3-4 ढक्कन ऐप्पल साइडर विनेगर डाल दें और इसमें करीब आधा घंटे के लिए अपने पैरों को डुबाकर रखें. इसके बाद प्यूमिक स्टोन से पैरों को स्क्रब कर लें. आपकी पूरी डेड स्किन हट जाएगी. 

3- चीनी और नींबू- डेड स्किन को हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ये एक अच्छा एक्सफोलिएटर होता है जो डेड स्किन को हटाने के अलावा त्वचा को मुलायम बनाता हैं. इसके लिए चीनी में 1-2 बूंद नींबू के रस की मिलाएं और पैरों पर लगाकर अच्छी तरह रगड़ें. थोड़ी देर बाद पैरों को ठंडे पानी से धो लें. इससे पूरी डेड स्किन निकल जाएगी. 

4- बेकिंग सोडा- डेड स्किन को निकालने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं. सोडा में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो डेड स्किन को रिमूव करती हैं. इसके लिए आधा  बाल्टी पानी लें इसमें 1-2 कप बेकिंग सोडा मिला लें और पैरों को डुबाकर रखें. 15-20 मिनट बाद किसी स्टोन से पैरों को रगड़ने पर डेड स्किन निकल जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी आज, द्विपुष्कर योग में होगी पूजा, पढ़ें भगवान विष्णु चालीसा
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी आज, द्विपुष्कर योग में होगी पूजा, पढ़ें भगवान विष्णु चालीसा
चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन बन रहा है खास शुभ संयोग, इस शुभ समय में करें कलश स्थापन?
चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन बन रहा है खास शुभ संयोग, इस शुभ समय में करें कलश स्थापन?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
7-8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका रहता है शरीर, जानें कहां गायब हो रही बॉडी की एनर्जी?
7-8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका रहता है शरीर, जानें कहां गायब हो रही बॉडी की एनर्जी?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव

Embed widget