एक्सप्लोरर

आपके घर में आया पनीर सिंथेटिक तो नहीं? गर्म पानी में डालकर ऐसे कर सकते हैं चेक

Fake Paneer :  मार्केट में मिलने वाले पनीर कई बार फेंक निकलते हैं. ऐसे में इसकी पहचान जरूरी है. आइए जानते हैं सिंथेटिक पनीर की किस तरह पहचान करें?

Fake Paneer : आजकल मिलावट का दौर चल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा हमारे रोजमर्रा के खाने-पीने के सामान प्रभावित हो रहे हैं. इसमें पनीर का नाम लिस्ट के सबसे ऊपर आता है. बाजार से लाया गया पनीर अगर नकली (सिंथेटिक) हुआ तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. नकली पनीर में सिंथेटिक दूध, स्टार्च, डिटर्जेंट या अन्य केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर में पाचन तंत्र, लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आप इस नकली पनीर की पहचान अपने घर पर गर्म पानी की मदद से कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

गर्म पानी से कैसे करें सिंथेटिक पनीर की पहचान?

एक कटोरी में थोड़ा सा गर्म पानी लें. ध्यान रखें कि पानी उबला हुआ न हो, लेकिन गर्म हो. अब पनीर का एक छोटा टुकड़ा उसमें डालें और 5 से 10 मिनट तक उसे रहने दें. इसके बाद ध्यान से देखें कि पनीर में क्या बदलाव हो रहे हैं. अगर पनीर असली है तो वह अपनी बनावट बनाए रखेगा. यह पानी में घुलकर कोई चिकनाहट या झाग नहीं छोड़ेगा. उसका रंग नहीं बदलेगा और उसकी महक सामान्य रहेगी. 

वहीं, अगर पनीर नकली है तो वह जल्दी टूटने लगेगा या बिखर जाएगा. पानी पर सफेद झाग या तेल जैसी परत आ सकती है. बदबूदार गंध आ सकती है. पानी में स्टार्च जैसी चिकनाहट दिख सकती है. 

ये भी पढ़ें - 30+ महिलाओं की हड्डियां होने लगती हैं कमजोर, इन आहार को खाने से बढ़ेगी बोन डेंसिटी

स्टार्च की मिलावट चेक करने का तरीका 

पनीर को मसलकर उसमें 2-3 बूंद आयोडीन टिंचर या हल्दी वाला पानी डालें. अगर रंग नीला या काला हो जाता है, तो उसमें स्टार्च मिला हुआ है, जो मिलावटी पनीर का संकेत है.

नकली पनीर खाने से क्या हो सकता है?

  • पेट दर्द, गैस और दस्त की परेशानी
  • फूड पॉइजनिंग का खतरा
  • किडनी और लिवर पर असर
  • लंबे समय तक सेवन से गंभीर बीमारियां

जरूरी सलाह

  • पनीर किसी भरोसेमंद ब्रांड या डेयरी से ही खरीदें.
  • घर पर पनीर बनाना सबसे सुरक्षित तरीका है.
  • खरीदने से पहले पनीर को सूंघकर और छूकर उसकी बनावट पहचानने की आदत डालें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Academic Success Factors: क्या घर का माहौल बिगाड़ रहा है बच्चे का रिपोर्ट कार्ड? रिसर्च में सामने आया बड़ा कनेक्शन
क्या घर का माहौल बिगाड़ रहा है बच्चे का रिपोर्ट कार्ड? रिसर्च में सामने आया बड़ा कनेक्शन
Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat Live: होलिका दहन 3 मार्च को भी होगा, ऐसा कैसे संभव है आप भी जान लें
Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat Live: होलिका दहन 3 मार्च को भी होगा, ऐसा कैसे संभव है आप भी जान लें
Aaj Ka Panchang: 3 मार्च 2026 का संपूर्ण पंचांग, फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन और साल का पहला चंद्र ग्रहण
Aaj Ka Panchang: 3 मार्च 2026 का संपूर्ण पंचांग, फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन और साल का पहला चंद्र ग्रहण
Kidney Failure Symptoms: कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
Embed widget