एक्सप्लोरर

अचानक से ज्यादा थकान लग रहा है तो खाएं ये पांच चीजें, इंस्टेंट मिलेगी एनर्जी, तुरंत हो जाएंगे ठीक

अगर आपको अचानक से थकान महसूस हो रहा है तो ये 5 सुपरफूड है जिसके खाने के बाद तुरंत एनर्जी मिल जाएगी. आइए जानते हैं इसके बारे में ...

हमारी व्यस्त जिंदगी में अकसर शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस होने लगती है. लंबे समय तक काम करने, कम नींद लेने या अनियमित खानपान की वजह से हमें कमजोरी और सुस्ती का अनुभव होता है. कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जिनमें प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, विटामिंस और मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनके खाने से ऊर्जा स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होती है और आप फिर से एक्टिव हो जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड के बारे में जो तुरंत थकान को दूर कर दे. जैसे - ग्रीन टी, डार्क चॉकलेट, सूखे मेवे, बीज और अंडे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिल सकती है. ये सभी आहार प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो हमारी कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं कैसे? 

ग्रीन टी
ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि पॉलीफेनोल शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. ये ऑक्सीडेटिव क्षति से लड़ते हैं जो थकान का कारण बन सकता है. इसके अलावा ग्रीन टी में एमीनो एसिड, विटामिन B कॉम्पलेक्स और कैफीन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो ऊर्जा स्तर को बढ़ाकर थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं. इसलिए नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से थकान दूर होती है और मानसिक तनाव भी कम होता है. 

डार्क चॉकलेट 
डार्क चॉकलेट में कैफीन और थियोब्रोमाइन नामक दो रसायन होते हैं जो हमारी थकान दूर करने में मदद करते हैं. कैफीन हमारे शरीर को सक्रिय करता है और थियोब्रोमाइन दिमाग को तरोताजा करता है. इन दोनों के कारण डार्क चॉकलेट कुछ ही मिनटों में हमारी थकान को दूर कर देती है और हमें फ्रेश महसूस कराती है. 

सूखे मेवे
सूखे मेवों में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो शारीरिक और मानसिक थकान को कम करते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो सेल्स को डैमेज से बचाते हैं. साथ ही प्रोटीन और फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर ऊर्जा लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसलिए सूखे मेवे खाने से थकान आसानी से दूर हो जाती है. 

अंडे 
अंडों में पाए जाने वाले प्रोटीन और हेल्दी फैट तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं. अंडों की जर्दी में भरपूर मात्रा में विटामिन B12 पाया जाता है जो एनर्जी मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा, अंडों में आयरन, जिंक, सेलेनियम और अन्य खनिज पाए जाते हैं जो शारीरिक और मानसिक थकान को कम करने का काम करते हैं.इसलिए अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है तो अपने डाइट में अंडे शामिल करें. 

फलों का जूस
किसी भी फल का ताजा जूस पीने से विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और शरीर में ताजगी लौट आती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन ? जानें सही तारीख, मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन ? जानें सही तारीख, मुहूर्त
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय
Navratri 2026 Day 7 Puja: नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है तनाव, जानें संपूर्ण जानकारी
नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है तनाव, जानें संपूर्ण जानकारी

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget