एक्सप्लोरर

क्यों होता है जोड़ों में दर्द और इससे कैसे पाया जा सकता है छुटकारा? जानिए

Causes Of Joint Pain: ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण जोड़ों का दर्द कार्टिलेज के टूटने से होता है. कार्टिलेज ज्वाइंट्स के लिए कुशन और शॉक एब्जॉर्बर का काम करता है.

Joint Pain: मानव शरीर में घुटने, कोहनी, गर्दन, कंधे आदि सहित कई ज्वाइंट्स होते हैं. ये ज्वाइंट्स आपके शरीर की मूवमेंट को आसानी प्रदान करते हैं. इन्हीं जोड़ों के माध्यम से आप अपने शरीर से जो चाहें करवा सकते हैं. हालांकि ज्वाइंट्स काफी कमजोर होते हैं. इसलिए इन्हें सही देखभाल की जरूरत होती है. लेकिन कई बार किसी कारण से इन्हें टूट-फूट का सामना करना पड़ता है. जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण आर्थराइटिस को माना जाता है. आर्थराइटिस यानी गठिया के दो प्रकार होते हैं, पहला- ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) और दूसरा- रुमेटीइड एस्थिराइटिस (Reheumatoid Asthiritis). 

अमेरिकन कॉलेज ऑफ रयूमेटोलॉजी के मुताबिक, ऑस्टियोआर्थराइटिस 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में देखा जाता है. ये धीरे-धीरे बढ़ता है और कलाई, हाथ, हिप्स और घुटनों के जोड़ों को प्रभावित करता चला जाता है. ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण जोड़ों का दर्द कार्टिलेज के टूटने से होता है. कार्टिलेज ज्वाइंट्स के लिए कुशन और शॉक एब्जॉर्बर का काम करता है. जबकि आर्थराइटिस का दूसरा प्रकार 'रुमेटीइड एस्थिराइटिस' है, जो पुरुषों की तुलना में आमतौर पर महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है. ये वक्त के साथ-साथ जोड़ों को खराब और कमजोर करता चला जाता है. रुमेटीइड एस्थिराइटिस जोड़ों में सूजन, दर्द और फ्लूड के निर्माण की वजह बनता है, क्योंकि शरीर का इम्यून सिस्टम ज्वाइंट्स को जोड़ने वाली झिल्ली (मेम्ब्रेन) पर अटैक करता है. 

जोड़ों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं-

1. बर्साइटिस या ज्वाइंट्स के आसपास कुशनिंग पैड में सूजन

2. ल्यूपस

3. गाउट

4. कुछ संक्रामक रोग जैसे- गलसुआ, इन्फ्लूएंजा और हेपेटाइटिस

5. चोट

6. टेंडिनटिस

7. हड्डी या जोड़ का इन्फेक्शन

8. जोड़ों का ज्यादा इस्तेमाल

9. ऑस्टियोपोरोसिस

10. सारकॉइडोसिस

11. रिकेट्स

12. फाइब्रोमायल्जिया

डॉक्टर ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड एस्थिराइटिस दोनों को पुरानी स्थिति मानते हैं. अभी ऐसा कोई इलाज मौजूद नहीं है, जो गठिया से संबंधित जोड़ों के दर्द को पूरी तरह से खत्म कर दे या इसे दोबारा वापस आने से रोक दें. हालांकि आप इनसें राहत पाने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं. 

1. जोड़ों की मूवमेंट जारी रखें

2. शरीर के वजन का बैलेंस बनाए रखें

3. जोड़ों पर बर्फ रगड़ें

4. दर्द निवारक दवाओं का सही तरीके से इस्तेमाल करें

5. शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

ये भी पढ़ें: सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है 'एलोवेरा जेल', इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी कब है, जानिए बासी भोजन का भोग लगने वाले बसोड़ा पर्व की परंपरा
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी कब है, जानिए बासी भोजन का भोग लगने वाले बसोड़ा पर्व की परंपरा
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगा
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगा
महाकाल दर्शन 7 मार्च 2026: आज सुबह करें उज्जैन ज्योतिर्लिंग के अलौकिक दर्शन, पाएं जीवन के कष्टों से मुक्ति!
महाकाल दर्शन 7 मार्च 2026: आज सुबह करें उज्जैन ज्योतिर्लिंग के अलौकिक दर्शन, पाएं जीवन के कष्टों से मुक्ति!
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Women's Day 2026: दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
Embed widget